-
मरकुस 1:40नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
40 फिर उसके पास एक कोढ़ी भी आया। उसने यीशु के सामने घुटने टेककर गिड़गिड़ाते हुए कहा: “बस, अगर तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
-
-
मरकुस अध्ययन नोट—अध्याय 1पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
एक कोढ़ी: मत 8:2 का अध्ययन नोट और शब्दावली में “कोढ़; कोढ़ी” देखें।
घुटने टेककर: प्राचीन मध्य पूर्व में किसी के सामने घुटने टेकना, आदर की निशानी माना जाता था। ऐसा खासकर अधिकारियों से फरियाद करते वक्त किया जाता था। खुशखबरी की किताबों के लेखकों में सिर्फ मरकुस ने इस घटना में ये शब्द इस्तेमाल किए।
-