-
मरकुस 6:20नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
20 क्योंकि हेरोदेस जानता था कि यूहन्ना नेक और पवित्र इंसान है। इसलिए वह उससे डरता था और उसे बचाए रखता था। वह यूहन्ना की बातें सुनने के बाद बड़ी उलझन में पड़ जाता था कि क्या करे। फिर भी वह खुशी से उसकी सुना करता था।
-
-
मरकुस अध्ययन नोट—अध्याय 6पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
जानता था कि यूहन्ना नेक और पवित्र इंसान है: यही वजह थी कि हेरोदेस अन्तिपास यूहन्ना की सुनता था और उसे बचाने की कोशिश करता था। हालाँकि हेरोदेस यूहन्ना से डरता था, लेकिन उसे मेहमानों के सामने इज़्ज़त गँवाने का ज़्यादा डर था। साथ ही उसमें विश्वास की कमी थी। इसलिए हेरोदियास की बातों में आकर उसने यूहन्ना का कत्ल करवा दिया। यहूदी इतिहासकार जोसीफस ने यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले को “भला आदमी” कहा।
-