-
लूका 3:36पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
-
-
36 शेलह केनान का,
केनान अरपक्षद का,+
अरपक्षद शेम का,+
शेम नूह का+
और नूह लेमेक का बेटा था।+
-
लूका 3:36नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
36 शेलह केनान का बेटा था,
केनान अर्पक्षद का बेटा था,
अर्पक्षद शेम का बेटा था,
शेम नूह का बेटा था,
नूह लेमेक का बेटा था,
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 3पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
शेलह केनान का . . . बेटा: ये शब्द कुछ प्राचीन हस्तलिपियों में से हटा दिए गए हैं। ऐसा करना उत 10:24; 11:12, 13 और 1इत 1:18 के मसोरा पाठ से मेल खाता है, जहाँ वंशावलियों में शेलह को अरपक्षद का बेटा कहा गया है। लेकिन यूनानी सेप्टुआजेंट की मौजूदा कॉपियों में इन वंशावलियों में अरपक्षद के बजाय केनान नाम लिखा है। इन कॉपियों में से एक है, पाँचवीं सदी की कोडेक्स एलेक्ज़ैंड्रिनस। लूका की खुशखबरी की किताब की बहुत-सी हस्तलिपियों में ये शब्द दिए गए हैं: “शेलह केनान का . . . बेटा।” इसलिए बाइबल के ज़्यादातर अनुवादों में ये शब्द लिखे हैं।
-
-
-