-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 5पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
गन्नेसरत झील: गलील झील का दूसरा नाम। यह झील उत्तरी इसराएल में ताज़े पानी की झील है। (मत 4:18) इसे किन्नेरेत झील (गि 34:11) और तिबिरियास झील भी कहा जाता था। (यूह 6:1 का अध्ययन नोट देखें।) यह झील समुद्र-तल से औसतन 700 फुट (210 मी.) नीचे है। उत्तर से दक्षिण में इसकी लंबाई 21 कि.मी. (13 मील) और पूरब से पश्चिम में इसकी चौड़ाई 12 कि.मी. (8 मील) है। इसकी सबसे ज़्यादा गहराई करीब 160 फुट (48 मी.) मापी गयी है। गन्नेसरत एक छोटा-सा मैदान है, जो झील के उत्तर-पश्चिमी तट पर है। कुछ विद्वानों का मानना है कि गन्नेसरत शायद शुरूआती इब्रानी भाषा के नाम किन्नेरेत का यूनानी अनुवाद है।—मत 14:34 का अध्ययन नोट और अति. क7, नक्शा 3ख, “गलील के पास” देखें।
-