-
लूका 8:2पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
-
-
2 और कुछ औरतें भी थीं, जिनमें से दुष्ट स्वर्गदूत निकाले गए थे और उनकी बीमारियाँ दूर की गयी थीं। जैसे, मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी और जिसमें से सात दुष्ट स्वर्गदूत निकले थे,
-
-
लूका 8:2नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
2 और कुछ स्त्रियाँ भी थीं, जिनमें से या तो दुष्ट स्वर्गदूत निकाले गए थे या उन्हें बीमारियों से चंगा किया गया था। इनमें मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी, और जिसमें से सात दुष्ट स्वर्गदूत निकले थे,
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 8पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी: जिस औरत को अकसर मरियम मगदलीनी कहा जाता था, उसका पहली बार ज़िक्र यीशु की प्रचार सेवा के दूसरे साल के इस ब्यौरे में हुआ है। इसकी पहचान बताने के लिए इसका उपनाम मगदलीनी (मतलब “मगदला की रहनेवाली”) शायद मगदला से निकला है, जो गलील झील के पश्चिमी तट पर बसा एक नगर था। यह नगर कफरनहूम और तिबिरियास के लगभग बीच में था। माना जाता है कि मरियम, मगदला में पैदा हुई थी या उसका घर वहाँ था। मरियम मगदलीनी का ज़िक्र खासकर तब किया गया है जब यीशु की मौत हुई और उसे दोबारा ज़िंदा किया गया।—मत 27:55, 56, 61; मर 15:40; लूक 24:10; यूह 19:25.
-