वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • लूका 8:26
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
    • 26 फिर वे किनारे पर गिरासेनियों के इलाके में पहुँचे,+ जो उस पार गलील के सामने है।

  • लूका 8:26
    नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
    • 26 फिर वे किनारे पर गिरासेनियों के इलाके में पहुँचे, जो गलील के सामने उस पार है। 

  • लूका अध्ययन नोट—अध्याय 8
    पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
    • 8:26

      गिरासेनियों: मर 5:1 का अध्ययन नोट देखें।

      गिरासेनियों के इलाके: गलील झील के उस पार यानी पूर्वी तट का इलाका। यह इलाका कहाँ तक फैला था, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि कई लोग इस जगह की पहचान बताते हैं, लेकिन इसका कोई पक्का सबूत नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि आज कुरसी नाम की जगह के आस-पास जो इलाका है, वही ‘गिरासेनियों का इलाका’ था। (कुरसी, गलील झील के पूर्वी तट पर खड़ी ढलान के पास है।) दूसरे कहते हैं कि ‘गिरासेनियों का इलाका’ एक बड़ा ज़िला था जो गेरासा (जराश) शहर के चारों तरफ फैला हुआ था। गेरासा गलील झील से 55 कि.मी. (34 मील) दूर दक्षिण-पूरब में था। मत 8:28 में इसे ‘गदरेनियों का इलाका’ कहा गया है। (मत 8:28; मर 5:1 के अध्ययन नोट देखें।) हालाँकि अलग-अलग नाम इस्तेमाल हुए हैं, मगर एक ही इलाके की बात की गयी है जो गलील झील के पूर्वी तट पर था। शायद कुछ जगह ऐसी थीं जो दोनों इलाकों में पड़ती थीं। इसलिए कहा जा सकता है कि तीनों ब्यौरों में दी जानकारी अलग-अलग नहीं है।​—अति. क7, नक्शा 3ख, “गलील झील के पास” और अति. ख10 भी देखें।

हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें