-
लूका 17:31पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद
-
-
31 उस दिन जो इंसान घर की छत पर हो मगर उसका सामान घर के अंदर हो, वह उन्हें लेने के लिए नीचे न उतरे। उसी तरह जो आदमी खेत में हो, वह भी उन चीज़ों को लेने वापस न लौटे जो पीछे छूट गयी हैं।
-
-
लूका 17:31नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
31 उस दिन जो इंसान घर की छत पर हो मगर जिसका सामान घर के अंदर हो, वह इन्हें उठाने के लिए नीचे न उतरे। उसी तरह जो आदमी बाहर खेत में हो, वह भी पीछे छोड़ी हुई चीज़ों को लेने न लौटे।
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 17पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
घर की छत पर: घरों की छतें सपाट होती थीं और उन पर कई काम होते थे। जैसे, छत पर चीज़ें रखी जाती थीं (यह 2:6), लोग आराम करते थे (2शम 11:2), सोते थे (1शम 9:26) और त्योहार मनाते थे (नहे 8:16-18)। इसलिए कानून के मुताबिक छत पर मुँडेर बनाना ज़रूरी था। (व्य 22:8) आम तौर पर छत पर जाने के लिए घर के बाहर से जीना बनाया जाता था या सीढ़ी लगायी जाती थी और लोग घर के अंदर आए बिना ही छत से उतरकर बाहर जा सकते थे। इसलिए इस आयत से पता चलता है कि एक व्यक्ति कैसे यीशु की चेतावनी मान सकता था और उसका ऐसा करना कितनी ज़रूरी था।
-