फुटनोट
c बाइबल में ज़िक्र किया गया सांड शायद जंगली बैल की एक जाति है, जिसे अंग्रेज़ी में ऑरक्स कहा जाता है। यह प्राणी 2000 साल पहले गॉल (आज के फ्रांस) में पाया जाता था। जूलियस सीज़र ने इनके बारे में लिखा: “ऑरक्स दिखने में तो सांड है, मगर हाथी जितना विशाल है। इनकी ताकत और रफ्तार के क्या कहने! अगर किसी इंसान या जानवर पर इनकी नज़र पड़ जाए, तो उसकी खैर नहीं।”