फुटनोट
a 2023 का सालाना वचन पढ़ने से हमारा इस बात पर भरोसा बढ़ जाएगा कि बाइबल परमेश्वर का वचन है। यह भजन 119:160 से लिया गया है, जहाँ लिखा है, तेरे वचन में लिखी हरेक बात सच्ची है। आप भी ज़रूर इस बात को मानते होंगे। पर आज कई लोगों को बाइबल और इसमें लिखी बातों पर भरोसा करना मुश्किल लगता है। इस लेख में हम ऐसी तीन बातों पर ध्यान देंगे जो हम दूसरों को बता सकते हैं ताकि उन्हें भी यकीन हो जाए कि बाइबल पर भरोसा किया जा सकता है और इसमें दी सलाह मानने से फायदा होता है।