वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • lfb पाठ 5 पेज 18-पेज 19 पैरा. 5
  • नूह का जहाज़

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • नूह का जहाज़
  • बाइबल से सीखें अनमोल सबक
  • मिलते-जुलते लेख
  • नूह का जहाज़
    बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब
  • जलप्रलय—किसने परमेश्‍वर की सुनी? और किसने नहीं?
    परमेश्‍वर की सुनिए और हमेशा जीवित रहिए
  • वह “सच्चे परमेश्‍वर के साथ-साथ चलता रहा”
    उनके विश्‍वास की मिसाल पर चलिए
  • उसे “सात और लोगों के साथ” बचाया गया
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2013
और देखिए
बाइबल से सीखें अनमोल सबक
lfb पाठ 5 पेज 18-पेज 19 पैरा. 5
नूह और उसका परिवार जहाज़ बना रहा है

पाठ 5

नूह का जहाज़

कुछ समय बाद धरती पर लोगों की गिनती बहुत बढ़ गयी। उनमें से ज़्यादातर बुरे थे। स्वर्ग में भी कुछ स्वर्गदूत बुरे हो गए। वे स्वर्ग छोड़कर नीचे धरती पर आ गए। जानते हो उन्होंने ऐसा क्यों किया? ताकि वे इंसान बनकर औरतों से शादी कर सकें।

शादी के बाद उनके बेटे पैदा हुए। ये बेटे बड़े होकर बहुत ताकतवर हो गए और गुंडे बन गए। वे लोगों को मारते थे। यहोवा नहीं चाहता था कि वे ऐसे बुरे काम करते रहें। इसलिए उसने तय किया कि वह पूरी धरती पर एक जलप्रलय यानी बाढ़ लाकर बुरे लोगों का नाश कर देगा।

नूह और उसका परिवार जहाज़ बना रहा है और खाने की चीज़ें जमा कर रहा है

मगर एक आदमी सबसे अलग था। वह यहोवा से प्यार करता था। उसका नाम नूह था। उसकी एक पत्नी और तीन बेटे थे। बेटों के नाम थे शेम, हाम और येपेत। हर बेटे की एक पत्नी थी। यहोवा ने नूह से एक बड़ा जहाज़ बनाने को कहा ताकि वह और उसका परिवार जलप्रलय से बच सके। वह जहाज़ एक लंबे बक्से की तरह था और पानी पर तैर सकता था। यहोवा ने नूह से यह भी कहा कि वह बहुत-से जानवरों को जहाज़ के अंदर ले जाए ताकि वे भी बच सकें।

नूह ने फौरन जहाज़ बनाना शुरू कर दिया। उसे और उसके परिवार को जहाज़ बनाने में करीब 50 साल लगे। उन्होंने जहाज़ ठीक वैसा ही बनाया जैसे यहोवा ने बताया था। जहाज़ बनाने के साथ-साथ नूह ने लोगों को बताया कि एक जलप्रलय आनेवाला है। मगर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

फिर जहाज़ के अंदर जाने का समय आ गया। आइए देखें कि इसके बाद क्या हुआ।

“ठीक जैसे नूह के दिन थे, इंसान के बेटे की मौजूदगी भी वैसी ही होगी।”—मत्ती 24:37

सवाल: यहोवा ने जलप्रलय लाने का फैसला क्यों किया? उसने नूह को क्या-क्या करने के लिए कहा?

उत्पत्ति 6:1-22; मत्ती 24:37-41; 2 पतरस 2:5; यहूदा 6

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें