-
आप एक गृहस्थी कैसे चला सकते हैं?पारिवारिक सुख का रहस्य
-
-
१६, १७. (क) यहोवा द्वारा दिए गए किस नियम ने इस्राएलियों को कुछ रोगों से बचाया? (ख) व्यवस्थाविवरण २३:१२, १३ के पीछे जो सिद्धान्त है वह सभी गृहस्थियों में कैसे लागू किया जा सकता है?
१६ एक और उदाहरण पर विचार कीजिए। लगभग ३,५०० साल पहले, परमेश्वर ने इस्राएल जाति को उनकी उपासना, और एक हद तक उनके दैनिक जीवन को संगठित करने के लिए अपनी व्यवस्था दी। व्यवस्था ने स्वास्थ्य के कुछ मूल नियम स्थापित करने के द्वारा उस जाति को रोग से बचने में मदद दी। ऐसा एक नियम मानव मल के विसर्जन के सम्बन्ध में था, जिसे छावनी से दूर ठीक ढंग से मिट्टी में ढाँपा जाना था ताकि जिस क्षेत्र में लोग रहते थे वह प्रदूषित न हो। (व्यवस्थाविवरण २३:१२, १३) वह प्राचीन नियम अभी भी अच्छी सलाह है। आज भी लोग बीमार पड़ते और मरते हैं क्योंकि वे इस पर नहीं चलते।a
-
-
आप एक गृहस्थी कैसे चला सकते हैं?पारिवारिक सुख का रहस्य
-
-
a अतिसार एक सामान्य रोग है जो अनेक शिशुओं की मृत्यु का कारण बनता है। इससे बचने के उपायों पर एक पुस्तिका में विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है: “यदि कोई शौचालय नहीं है: घर से और उन क्षेत्रों से जहाँ बच्चे खेलते हैं, दूर जाकर मल त्यागें, और जल सप्लाई से कम-से-कम १० मीटर दूर जाएँ; मल को मिट्टी से ढाँपें।”
-