वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp21 अंक 2 पेज 4-6
  • क्या दुनिया खत्म हो जाएगी?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • क्या दुनिया खत्म हो जाएगी?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2021
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या खत्म नहीं होगा?
  • क्या खत्म होगा?
  • सरकारों का अंत​—समस्याओं का हल
  • क्या यह पृथ्वी नाश हो जाएगी?
    पवित्र शास्त्र से जवाब जानिए
  • पानी से एक बार दुनिया नाश हुई—क्या फिर ऐसा होगा?
    महान शिक्षक से सीखिए
  • दुनिया का अंत डर, उत्सुकता, निराशा
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2013
  • दुनिया का अंत—इसका क्या मतलब है?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2015
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2021
wp21 अंक 2 पेज 4-6
एक परिवार बाहर बैठकर खाना खा रहा है और सब बहुत खुश हैं। पिता ने कुछ बनाया है और वह उसे टेबल पर रख रहा है।

क्या दुनिया खत्म हो जाएगी?

शायद आपने कुछ लोगों से सुना होगा कि बहुत जल्द दुनिया खत्म हो जाएगी। ईश्‍वर ने भी पवित्र शास्त्र में लिखवाया है कि दुनिया खत्म हो जाएगी। (1 यूहन्‍ना 2:17) क्या तब कोई नहीं बचेगा? क्या धरती का नाश हो जाएगा?

पवित्र शास्त्र में लिखा है कि सभी इंसानों का नाश नहीं होगा और न ही धरती तबाह होगी।

क्या खत्म नहीं होगा?

दुनिया के सब लोग नहीं मिटाए जाएँगे

पवित्र शास्त्र में लिखा है: ‘परमेश्‍वर ने पृथ्वी को यूँ ही नहीं बनाया, बल्कि बसने के लिए रचा है।’​—यशायाह 45:18.

एक झील जिसके चारों तरफ पहाड़ और हरियाली है।

धरती का नाश नहीं होगा

पवित्र शास्त्र में लिखा है: “एक पीढ़ी जाती है और दूसरी पीढ़ी आती है, लेकिन पृथ्वी हमेशा कायम रहती है।”​—सभोपदेशक 1:4.

शास्त्र में लिखी बात का क्या मतलब है? यही कि धरती पर हमेशा लोग रहेंगे और इसका कभी नाश नहीं होगा। तो फिर दुनिया के अंत का मतलब क्या है?

गौर कीजिए: पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखा है कि आज से हज़ारों साल पहले धरती पर बुराई बहुत बढ़ गयी थी। लोग बहुत बुरे-बुरे काम कर रहे थे और “हर तरफ मार-काट मची थी।” (उत्पत्ति 6:13) तब ईश्‍वर ‘दुनिया पर पानी का प्रलय लाया और उसका नाश कर दिया।’ (2 पतरस 3:6) लेकिन उसने धरती का नहीं, सिर्फ बुरे लोगों का नाश किया। उस वक्‍त नूह नाम का एक भला आदमी था। वह ईश्‍वर की हर बात मानता था। इसलिए ईश्‍वर ने नूह और उसके परिवार को उस बाढ़ से बचा लिया। बाइबल में लिखा है कि जब भविष्य में ईश्‍वर दुनिया का अंत करेगा, तब भी वह धरती का नाश नहीं करेगा। वह सिर्फ बुरे लोगों का और उनके बुरे कामों का अंत करेगा।

क्या खत्म होगा?

समस्याएँ और बुराइयाँ खत्म हो जाएँगी

पवित्र शास्त्र में लिखा है: “बस थोड़े ही समय बाद दुष्टों का नामो-निशान मिट जाएगा, तू उन्हें वहाँ ढूँढ़ेगा जहाँ वे होते थे, मगर वे नहीं होंगे। मगर दीन लोग धरती के वारिस होंगे और बड़ी शांति के कारण अपार खुशी पाएँगे।”​—भजन 37:10, 11.

तसवीरें: 1. लुटेरे अपने मुँह पर कपड़ा बाँधे हुए हैं और एक दुकान से सामान चुराकर भाग रहे हैं। 2. एक आदमी दूसरे आदमी को पैसों से भरा सूटकेस दिखा रहा है और कह रहा है कि वह चाहे तो इसे ले सकता है।

शास्त्र में लिखी बात का क्या मतलब है? ईश्‍वर बुराइयों का अंत कर देगा। नूह के समय में जब ईश्‍वर पूरी दुनिया में बाढ़ लाया, तो उसने बुरे लोगों का नाश कर दिया। लेकिन बाद में लोग फिर से बुरे काम करने लगे। पर बहुत जल्द ईश्‍वर हमेशा के लिए बुराई का अंत कर देगा। वह ‘दुष्टों का नामो-निशान मिटा देगा।’ इसके बाद धरती पर सिर्फ वे लोग रहेंगे जो ईश्‍वर की बात मानते हैं। बाइबल में लिखा है कि उस वक्‍त पूरी धरती पर एक ही सरकार होगी यानी ईश्‍वर की सरकार। वह स्वर्ग से धरती पर राज करेगी।

गौर कीजिए: क्या दुनिया के नेता ईश्‍वर की सरकार का साथ देंगे? नहीं। बाइबल में लिखा है कि वे उसकी सरकार का विरोध करेंगे। (भजन 2:2) ईश्‍वर की सरकार इंसानों की सभी सरकारों का नामो-निशान मिटा देगी और ‘सिर्फ वही हमेशा तक कायम रहेगी।’ (दानियेल 2:44) लेकिन ईश्‍वर सरकारों को क्यों मिटाएगा?

सरकारों का अंत​—समस्याओं का हल

पवित्र शास्त्र में लिखा है: ‘इंसान इस काबिल नहीं कि वह अपने कदमों को राह दिखाए।’​—यिर्मयाह 10:23, फुटनोट।

एक दीवार पर राजनैतिक पार्टियों के पोस्टर लगे हुए हैं और वहाँ से लोग आ-जा रहे हैं।

शास्त्र में लिखी बात का क्या मतलब है? इंसानों को इस काबिल नहीं बनाया गया कि वे दूसरों पर राज करें। इसीलिए उनकी सरकारें लोगों की समस्याएँ हल नहीं कर पायी हैं।

गौर कीजिए: एक जानी-मानी वेबसाइट में लिखा है कि अब तक कई सरकारें आयी हैं, लेकिन इनमें से एक भी सरकार गरीबी, खाने की कमी, बीमारी, युद्ध, खून-खराबा और बाढ़-भूकंप जैसी समस्याओं को खत्म नहीं कर पायी है। इस वेबसाइट में यह भी लिखा है, “कुछ लोगों का कहना है कि अगर दुनिया की सभी सरकारें एक हो जाएँ, तो वे इन समस्याओं का हल कर सकती हैं।” लेकिन सच तो यह है कि अगर सरकारें मिलकर काम करें, तो भी वे इन समस्याओं का हल नहीं कर पाएँगी, क्योंकि इन्हें चला तो इंसान ही रहे हैं। ईश्‍वर का राज ही समस्याओं का हल कर सकता है। यह इंसानों के बस की बात नहीं है।

तो जैसा हमने देखा दुनिया के अंत का मतलब है, बुरे लोगों और उनके बुरे कामों का अंत। इसलिए हमें दुनिया के अंत के बारे में सोचकर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इस बात से खुश होना चाहिए कि बहुत जल्द दुनिया अच्छी हो जाएगी। ईश्‍वर इसे खूबसूरत बना देगा।

यह सब कब होगा? अगले लेख में इस बारे में बताया गया है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें