वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
    • पाठ 11. एक औरत घर के काम-काज से समय निकालकर बाइबल पढ़ रही है।

      पाठ 11

      बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?

      क्या आपने कभी कोई ऐसा काम किया जो शुरू में भारी लगा हो, पर जब आपने उसे थोड़ा-थोड़ा करने की कोशिश की, तो वह आराम से हो गया? बाइबल पढ़ना भी कुछ ऐसा ही है। आप शायद सोचें, ‘यह तो इतनी मोटी किताब है, मैं कहाँ से शुरू करूँ?’ इस पाठ में कुछ आसान-से तरीके बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से आपको बाइबल पढ़ने और उसका अध्ययन करने में मज़ा आएगा।

      1. हमें क्यों हर दिन बाइबल पढ़नी चाहिए?

      अगर हम हर दिन ‘यहोवा का कानून’ यानी बाइबल पढ़ें, तो हम खुश रहेंगे और कामयाब होंगे। (भजन 1:1-3 पढ़िए।) तो क्यों न आप हर दिन बस 5-10 मिनट के लिए बाइबल पढ़ने की कोशिश करें? जब आप बाइबल पढ़ते रहेंगे, तो आप इसे और भी अच्छी तरह समझ पाएँगे और इसे पढ़ने में आपको मज़ा आने लगेगा।

      2. बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

      बाइबल को पढ़ने के अलावा हमें ‘उस पर मनन भी करना चाहिए,’ यानी हम जो पढ़ रहे हैं, उसके बारे में थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। (यहोशू 1:8, फुटनोट) यह हम कैसे कर सकते हैं? बाइबल पढ़ते वक्‍त हम खुद से पूछ सकते हैं, ‘मैंने इससे यहोवा के बारे में क्या सीखा? मैं इसके मुताबिक कैसे जी सकता हूँ? और इन वचनों से दूसरों की कैसे मदद कर सकता हूँ?’

      3. आप बाइबल पढ़ने के लिए कैसे वक्‍त निकाल सकते हैं?

      क्या आपको बाइबल पढ़ने के लिए समय निकालना मुश्‍किल लगता है? अगर हाँ, तो आप क्या कर सकते हैं? बाइबल में लिखा है कि हमारे पास जो वक्‍त है, उसका हम सही इस्तेमाल करें। (इफिसियों 5:16) आप एक समय तय कर सकते हैं कि आप हर दिन कब बाइबल पढ़ेंगे। कुछ लोग सुबह जल्दी उठकर बाइबल पढ़ते हैं, तो कुछ लोग दिन में जब भी वक्‍त मिलता है, तब पढ़ते हैं। और कुछ लोग रात में सोने से पहले बाइबल पढ़ते हैं। आपके लिए कौन-सा वक्‍त सही रहेगा?

      और जानिए

      आप क्या कर सकते हैं कि आपको बाइबल पढ़ने में मज़ा आए? आप बाइबल अध्ययन की तैयारी कैसे कर सकते हैं ताकि आपको पूरा फायदा हो? आइए जानें।

      तसवीरें: एक लड़का धीरे-धीरे एक किस्म के खाने के लिए अपनी इच्छा बढ़ाता है। 1. पहले वह उस खाने को नहीं खा रहा है बस उसके साथ खेल रहा है। 2. अब वह थोड़ा बड़ा हो गया है और वह खाना खा रहा है। 3. वह थोड़ा और बड़ा हो गया है और अब उसे वही खाना अच्छा लगता है।

      जैसे आप किसी खाने के लिए अपनी भूख बढ़ा सकते हैं, वैसे ही आप बाइबल पढ़ने की इच्छा बढ़ा सकते हैं

      4. क्या करें जिससे बाइबल पढ़ना आपको अच्छा लगने लगे?

      बाइबल पढ़ना शुरू-शुरू में शायद आपको आसान न लगे। लेकिन इसके लिए आप अपने अंदर “भूख” या इच्छा बढ़ा सकते हैं, ठीक जैसे आप किसी खाने के लिए अपनी भूख बढ़ाते हैं। पहला पतरस 2:2 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

      • अगर आप हर दिन बाइबल पढ़ें, तो क्या इसे पढ़ने में आपको मज़ा आने लगेगा?

      वीडियो देखिए और जानिए कि कुछ लोगों को बाइबल पढ़ना क्यों अच्छा लगने लगा। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:

      वीडियो: परमेश्‍वर के वचन से प्यार करनेवाले नौजवान  (5:33)

      • बाइबल पढ़ने में नौजवानों के सामने कौन-सी रुकावटें आयीं?

      • इन्हें पार करने के लिए उन्होंने क्या किया?

      • वे क्या करते हैं ताकि बाइबल पढ़ने में उन्हें मज़ा आए?

      कुछ सुझाव:

      • ऐसे अनुवाद से पढ़िए जो सही हो और समझने में आसान हो। अगर आपकी भाषा में नयी दुनिया अनुवाद  बाइबल है, तो उसे पढ़कर देखिए।

      • उन हिस्सों को पढ़ना शुरू कीजिए जो आपको दिलचस्प लगते हैं। “क्यों न बाइबल पढ़ना शुरू करें?” नाम का चार्ट देखिए।

      • रिकॉर्ड रखिए। “मैंने बाइबल कहाँ तक पढ़ी?” नाम के चार्ट पर निशान लगाइए जो इस किताब में दिया गया है।

      • JW लाइब्रेरी  ऐप का इस्तेमाल कीजिए। इस ऐप से आप बाइबल कहीं पर भी पढ़ सकते हैं या सुन सकते हैं। यह ऐप आप स्मार्टफोन या किसी और उपकरण पर चला सकते हैं।

      • नयी दुनिया अनुवाद  के अतिरिक्‍त लेख देखिए। इनमें नक्शे, चार्ट और एक शब्दावली है। यहाँ आपको काफी दिलचस्प जानकारी मिलेगी।

      5. बाइबल अध्ययन की तैयारी कीजिए

      भजन 119:34 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

      • बाइबल पढ़ने या बाइबल अध्ययन की तैयारी करने से पहले प्रार्थना करना क्यों ज़रूरी है?

      हर पाठ को समझने के लिए अच्छी तैयारी कीजिए। तैयारी करते समय आगे बतायी बातों का ध्यान रखिए:

      1. 1. पाठ का पहला भाग पढ़िए।

      2. 2. बाइबल के वचन निकालकर पढ़िए। समझने की कोशिश कीजिए कि वे वहाँ क्यों दिए गए हैं।

      3. 3. उन शब्दों पर निशान लगाइए जिनसे आपको सवालों के जवाब मिलेंगे। इससे अध्ययन के दौरान चर्चा करना आसान हो जाएगा।

      तसवीरें: एक औरत बाइबल अध्ययन की तैयारी कर रही है। 1. वह पाठ का पहला भाग पढ़ रही है। 2. वह पाठ में दिए बाइबल के वचन खोलकर पढ़ रही है। 3. वह उन शब्दों पर निशान लगा रही है जिनसे सवालों के जवाब मिलेंगे।

      क्या आप जानते हैं?

      यहोवा के साक्षी अलग-अलग बाइबल अनुवाद इस्तेमाल करते आए हैं। लेकिन वे सबसे ज़्यादा पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद  इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वह इसलिए कि यह अनुवाद बिलकुल सही है, समझने में आसान है और इसमें परमेश्‍वर का नाम दिया हुआ है।—jw.org पर यह लेख पढ़िए, “क्या यहोवा के साक्षियों ने अपनी खुद की ही बाइबल बना ली है?”

      कुछ लोग कहते हैं: “बाइबल पढ़ना और अध्ययन करना मुझसे नहीं होगा। मैं दिन-भर के काम से थक जाता हूँ और मेरे पास वक्‍त भी नहीं है।”

      • इस बारे में आप क्या सोचते हैं?

      अब तक हमने सीखा

      बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए समय निकालकर इसे पढ़िए, इसे समझने के लिए प्रार्थना कीजिए और अध्ययन की तैयारी कीजिए।

      आप क्या कहेंगे?

      • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

      • बाइबल पढ़ने और उसका अध्ययन करने के लिए आप कब समय निकाल सकते हैं?

      • बाइबल अध्ययन के लिए तैयारी करना क्यों अच्छा रहेगा?

      लक्ष्य

      ये भी देखें

      बाइबल को अच्छी तरह समझने के लिए कुछ सुझाव।

      “बाइबल पढ़ना फायदेमंद और मज़ेदार कैसे बनाएँ?” (प्रहरीदुर्ग  अंक 1 2017)

      बाइबल पढ़ने के तीन तरीके जानिए।

      “बाइबल मेरी मदद कैसे कर सकती है?—भाग 1: बाइबल पढ़ना शुरू करें” (jw.org पर दिया लेख)

      आप ऐसा क्या कर सकते हैं ताकि बाइबल पढ़ने में आपको मज़ा आए? आइए जानें।

      “बाइबल मेरी मदद कैसे कर सकती है?—भाग 2: बाइबल पढ़ना मज़ेदार बनाएँ” (jw.org पर दिया लेख)

      कई सालों से बाइबल पढ़नेवाले कुछ लोगों से सुनिए कि वे कैसे अध्ययन करते हैं।

      गहराई से अध्ययन करें  (2:06)

  • यहोवा के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाते रहिए
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
    • 4. अपने सबसे अच्छे दोस्त यहोवा से बात कीजिए और उसकी सुनिए

      प्रार्थना करने और बाइबल का अध्ययन करने से आप यहोवा के दोस्त बन पाए हैं। यही बातें उसके और भी करीब आने में कैसे आपकी मदद कर सकती हैं?

      भजन 62:8 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

      • आप और भी अच्छी तरह प्रार्थना कैसे कर सकते हैं ताकि यहोवा के साथ आपकी दोस्ती गहरी हो सके?

      भजन 1:2 और फुटनोट पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

      • और अच्छी तरह बाइबल पढ़ने के लिए आप क्या कर सकते हैं ताकि यहोवा के साथ आपकी दोस्ती गहरी हो सके?

      निजी बाइबल अध्ययन से पूरा फायदा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? जानने के लिए वीडियो देखिए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:

      वीडियो: निजी अध्ययन और अच्छी तरह कैसे करें?  (5:22)

      • आप वीडियो में बताए कौन-से सुझाव अपनाना चाहेंगे?

      • आप किस विषय पर गहराई से अध्ययन करना चाहेंगे?

हिंदी साहित्य (1972-2025)
लॉग-आउट
लॉग-इन
  • हिंदी
  • दूसरों को भेजें
  • पसंदीदा सेटिंग्स
  • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
  • इस्तेमाल की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • गोपनीयता सेटिंग्स
  • JW.ORG
  • लॉग-इन
दूसरों को भेजें