-
सात चरवाहे, आठ प्रधान—आज हमारे लिए क्या मायने रखते हैं?प्रहरीदुर्ग—2013 | नवंबर 15
-
-
3 यशायाह ने कहा था: “सुनो, एक कुमारी गर्भवती होगी और पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानूएल रखेगी। . . . उस से पहिले कि वह लड़का बुरे को त्यागना और भले को ग्रहण करना जाने, वह देश जिसके दोनों राजाओं से तू घबरा रहा है [सीरिया और इसराएल] निर्जन हो जाएगा।” (यशा. 7:14, 16) इस भविष्यवाणी का पहला हिस्सा अकसर मसीहा के जन्म पर लागू किया जाता है, और यह सही भी है। (मत्ती 1:23) लेकिन “दोनों राजाओं” ने, यानी सीरिया और इसराएल के राजाओं ने पहली सदी में यहूदा पर हमला नहीं किया था, इसलिए यह कहा जा सकता है कि इम्मानूएल के बारे में की गयी भविष्यवाणी पहली बार यशायाह के दिनों में पूरी हुई होगी। वह कैसे?
4 यशायाह के ज़रिए की गयी इस शानदार घोषणा के कुछ ही समय बाद, उसकी पत्नी गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम महेर्शालाल्हाशबज रखा गया। मुमकिन है कि यह बच्चा वही “इम्मानूएल” था, जिसका ज़िक्र यशायाह ने किया था।a बाइबल के ज़माने में, कई बार शायद किसी खास घटना को याद रखने के लिए एक बच्चे के जन्म पर उसे एक नाम दिया जाता था, लेकिन उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे किसी और नाम से पुकारते थे। (2 शमू. 12:24, 25) इस बात का कोई सबूत नहीं कि यीशु को कभी इम्मानूएल नाम से पुकारा गया था।—यशायाह 7:14; 8:3, 4 पढ़िए।
-
-
सात चरवाहे, आठ प्रधान—आज हमारे लिए क्या मायने रखते हैं?प्रहरीदुर्ग—2013 | नवंबर 15
-
-
a यशायाह 7:14 में जिस इब्रानी शब्द का अनुवाद “कुमारी” किया गया है, वह शब्द कुँवारी या शादीशुदा स्त्री दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए वह शब्द यशायाह की पत्नी और यहूदी कुँवारी मरियम दोनों पर लागू किया जा सकता है।
-