-
मरने के बाद हमारा क्या होता है?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
2. मौत के बारे में सच जानने से क्या फायदा होता है?
कई लोगों को मरने से डर लगता है। उन्हें यह सोचकर भी डर लगता है कि मरे हुए आकर उन्हें परेशान करेंगे। लेकिन बाइबल में मौत के बारे में जो बताया गया है, उसे जानकर हमारा डर दूर हो सकता है और हमें राहत मिल सकती है। यीशु ने कहा था, “सच्चाई तुम्हें आज़ाद करेगी।” (यूहन्ना 8:32) कई धर्म सिखाते हैं कि इंसानों में आत्मा जैसी कोई चीज़ होती है जो मरने के बाद भी ज़िंदा रहती है। लेकिन बाइबल में कहीं भी यह शिक्षा नहीं दी गयी है। तो फिर सोचिए, मरने के बाद एक इंसान को तकलीफ कैसे हो सकती है। एक और बात: मरने पर एक इंसान को कुछ पता नहीं होता, इसलिए वे हमें कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकते। तो फिर क्या उन्हें खुश करने के लिए भोग चढ़ाने, उनकी पूजा करने और उनके लिए प्रार्थना करने का कोई फायदा होगा?
कुछ लोग कहते हैं कि वे मरे हुए लोगों से बात कर सकते हैं। पर यह कैसे हो सकता है? जैसा हमने अभी पढ़ा, “मरे हुए कुछ नहीं जानते।” तो सोचिए, अगर लोग अपने मरे हुओं से बात नहीं कर रहे हैं, तो किनसे बात कर रहे हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि वे दुष्ट स्वर्गदूतों से बात कर रहे हों? ऐसा हो सकता है, क्योंकि दुष्ट स्वर्गदूत लोगों को गुमराह करने के लिए मरे हुओं की आवाज़ में बात करते हैं। तो मौत के बारे में सच जानने से हम उनसे बच सकते हैं। यहोवा खबरदार करता है कि हम मरे हुओं से बात करने की कोशिश न करें, क्योंकि वह जानता है कि दुष्ट स्वर्गदूत हमें नुकसान पहुँचा सकते हैं।—व्यवस्थाविवरण 18:10-12 पढ़िए।
-
-
मरने के बाद हमारा क्या होता है?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
4. मौत के बारे में सच जानने से छुटकारा मिलता है
मौत के बारे में सच्चाई जानने से हमें उन लोगों से डर नहीं लगता जो मर चुके हैं। सभोपदेशक 9:10 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
क्या मरे हुए हमें नुकसान पहुँचा सकते हैं?
कई लोग मानते हैं कि हमें मरे हुओं को खुश रखना चाहिए और उनकी पूजा भी करनी चाहिए। इसलिए वे कई रीति-रिवाज़ मानते हैं। पर बाइबल हमें इन सबसे छुटकारा दिलाती है। यशायाह 8:19 और प्रकाशितवाक्य 4:11 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
आप क्या सोचते हैं, जब कोई मरे हुओं की पूजा करता है या उनसे मदद माँगता है, तो यहोवा को कैसा लगता है?
मौत के बारे में सच जानने से हमें उन रीति-रिवाज़ों से छुटकारा मिलता है जो यहोवा को पसंद नहीं
-