-
बाइबल को परमेश्वर ने लिखवायाखुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
6. बाइबल दुनिया के सभी लोगों के लिए है
बाइबल हज़ारों भाषाओं में है और इसकी लाखों-करोड़ों कॉपियाँ बाँटी गयी हैं। दुनिया में ऐसी और कोई किताब नहीं। प्रेषितों 10:34, 35 पढ़िए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:
परमेश्वर क्यों चाहता है कि उसका वचन हज़ारों भाषाओं में हो और यह सबको मिले?
आपको बाइबल के बारे में कौन-सी बात सबसे अच्छी लगी?
दुनिया के लगभग
100%
लोग
बाइबल को उस भाषा में पढ़ सकते हैं जिसे वे समझते हैं
पूरी बाइबल या इसकी कुछ किताबें
3,000
से ज़्यादा भाषाओं में हैं
अब तक करीब
5,00,00,00,000
(500 करोड़) बाइबल छापी गयी हैं
इतनी ज़्यादा और कोई किताब नहीं छापी गयी
-
-
क्या आप यहोवा के दोस्त बन सकते हैं?खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
3. यहोवा अपने दोस्तों से क्या उम्मीद करता है?
यहोवा सभी लोगों से प्यार करता है, पर दोस्ती सिर्फ सीधे-सच्चे लोगों से करता है। (नीतिवचन 3:32) यहोवा अपने दोस्तों से उम्मीद करता है कि वे ऐसे काम करें जो उसके हिसाब से सही हैं और ऐसे काम न करें जो उसके हिसाब से गलत हैं। पर कुछ लोगों को लगता है कि यहोवा के बताए तरीके से जीना बहुत मुश्किल है। लेकिन यहोवा दयालु है और हमारी कमज़ोरियाँ समझता है। अगर हम सच्चे दिल से उससे प्यार करें और उसकी बात मानने की पूरी कोशिश करें, तो वह हमें अपना दोस्त मानेगा।—भजन 147:11; प्रेषितों 10:34, 35.
-
-
मंडली की एकता बनाए रखिएखुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्वर से जानें
-
-
4. भेदभाव मत कीजिए, सबको एक-जैसा समझिए
हम सभी भाई-बहनों से प्यार तो करना चाहते हैं, लेकिन कुछ भाई-बहन हमसे इतने अलग होते हैं कि उन्हें अपना समझना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में क्या बात हमारी मदद कर सकती है? प्रेषितों 10:34, 35 पढ़िए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:
यहोवा हर किस्म के लोगों को अपनाता है और उन्हें अपना साक्षी मानता है। तो फिर, आपको उन लोगों के बारे में कैसी सोच रखनी चाहिए जो आपसे बिलकुल अलग हैं?
आप जहाँ रहते हैं, वहाँ किस समाज, भाषा या संस्कृति के लोगों को पसंद नहीं किया जाता? आपको ऐसी सोच से क्यों दूर रहना चाहिए?
2 कुरिंथियों 6:11-13 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:
आप कैसे उन भाई-बहनों से और भी ज़्यादा प्यार कर सकते हैं, जो आपसे बिलकुल अलग हैं?
-