परमेश्वर के वचन के इस्तेमाल करने में निपुण बनने के लिए दूसरों की मदद करें
व्यक्तिगत सेवकाई में प्रभावकाई बनने में हमारे प्रशिक्षण के लिए यहोवा ने विभिन्न प्रबन्ध किए हैं। उसने जो भी प्रदान किया है, उसका उपयोग करने से ‘हमारी गति दृढ़ होती है।’ (भजन ३७:२३) उदाहरण के लिए, करीब ५० वर्षों से थियोक्रेटिक मिनिस्ट्री स्कूल बोलने और सिखाने की कला में क्रमिक प्रशिक्षण देते आ रहा है। यह साप्ताहिक सेवकाई सभा के व्यावहारिक भाषणों, प्रदर्शनों और चर्चा सत्रों द्वारा अधिक सम्पूर्ण हो जाता है।
२ हम सर्किट ओवरसियरों की नियमित भेंट से लाभ पाते हैं। सेवकाई ओवरसियर प्रत्येक पुस्तक अध्ययन समूह की भेंट करता है और सार्वजनिक सेवकाई में हमारी योग्यताओं को सुधारने में मदद और प्रेममय प्रोत्साहन प्रदान करता है। इन सब के साथ, क्षेत्र सेवकाई के लिए हम जब भी मिलते हैं, दस मिनट का व्यावहारिक प्रशिक्षण हमें उस दिन के लिए प्रोत्साहन और व्यावहारिक सुझाव देते हैं। (इब्रा. १०:२३-२५) उसके संघटन द्वारा ऐसी व्यवस्थाएँ उनके लिए यहोवा की प्रेममय चिन्ता प्रदिर्शत करता है जिन्हें उसने सुसमाचार का प्रचार करने के लिए नियुक्त किया है।
जवानों और बाइबल विद्यार्थियों की मदद करो
३ जवानों और नए व्यक्तियों को आम सेवकाई में नियमित व्यक्तिगत सहायता की ज़रूरत है। जब कि हम सभी समय समय पर मदद प्रदान कर सकते हैं, इसकी मुख्य ज़िम्मेदारी माता-पिताओं की और उनकी हैं जो ऐसों के साथ अध्ययन संचालित करते हैं। (गल. ६:६; इफि. ६:४) समय के बीतने पर और अनुभव की कुछ मात्रा पाने से, बाइबल के उपयोग में प्रभावकारिता अपने आप नहीं आती। बल्कि, क्रमबद्ध प्रेममय वैयक्तिक सहायता और प्रशिक्षण की ज़रूरत है।
४ उस व्यक्ति को सेवकाई में भाग लेने से पहले ही व्यक्तिगत सहायता दी जानी चाहिए। वार्तालाप के विषय पर पुनर्विचार करें। सेवकाई में भाग लेने के लिए योग्य बननेवालों को एक सरल प्रस्तुतीकरण विकसित करने में मदद दें। जब तक वे अधिक अनुभव और आत्म विश्वास पाते हैं, बताए गए शास्त्रवचनों में से शायद वे सिर्फ एक का उपयोग कर सकते हैं। जब सेवकाई में मिलकर कार्य करते हैं, दो घरों के बीच, प्रशंसा देने और सुधारने के सदय सुझाव देने के लिए समय निकालें। सभी समयों पर एक प्रार्थनामय मनोवृत्ती बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दें।—इफि. ६:१८, १९.
५ यद्यपि कई नियमित पायनियर और अन्य अनुभवी प्रकाशक मुख्यतः कार्यदिवसों पर सेवकाई में भाग लेते हैं, यह कितनी अच्छी बात होगी अगर ये प्रभावकारी प्रकाशक अपनी समय-सारणी को पुनःव्यवस्थित कर सकते ताकि वे समय समय पर सप्ताहान्त की क्षेत्र सेवकाई का समर्थन कर सकें। दूसरों द्वारा उनकी ओर से इस वैयक्तिक त्याग की बहुत क़दर की जाएगी, जो उनके साथ कार्य करने से अपने में सुधार लाना चाहते हैं।—सभो. ४:९, १०.
६ एक समय पर हम सभी नए और क्षेत्र सेवकाई में अनुभवहीन थे। हम में से अधिकों ने अधिक अनुभवी प्रकाशकों और पानियरों से प्रोत्साहन और प्रशिक्षण पाया। हमारी वर्तमान निपुणता और सेवकाई में अधिक आनन्द उस सहायता का सीधा परिणाम है। (नीति. २७:१७; प्रेरितों २०:३५) सेवकाई में सक्रिय प्रशिक्षण के द्वारा यहोवा ने हमारे लिए जो भी किया है उसके लिए क़दर हमें, यहोवा के वचन का उपयोग करने में अधिक निपुण बनने में दूसरों की सहायता करने के लिए अपने आप को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें।