वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g 7/13 पेज 12-13
  • इंडोनेशिया के लोगों से रूबरू

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • इंडोनेशिया के लोगों से रूबरू
  • सजग होइए!–2013
सजग होइए!–2013
g 7/13 पेज 12-13
[पेज 12 पर तसवीर]

देश और लोग

इंडोनेशिया के लोगों से रूबरू

इंडोनेशिया 17,000 छोटे-छोटे टापुओं से मिलकर बना है। यहाँ के लोग खास तौर पर मेहमान-नवाज़ी दिखाने, मिलनसार, सहनशील और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

[पेज 12 पर नक्शा]

इंडोनेशिया के लोग अकसर चावल, मसालेदार पकवान और फल खाते हैं। कुछ जगहों पर परिवार खाना खाने के लिए हाथ से बुनी चटाई पर बैठता है और खाते समय वे दूसरे पकवानों में अपनी ऊँगलियाँ डुबोकर चावल में मिलाते और फिर उसे खाते हैं। उनका मानना है कि ऐसे खाने से, खाना और स्वादिष्ट हो जाता है।

[पेज 13 पर तसवीर]

डूरियन एक रसीला फल होता है जिसमें तेज़ दुर्गंध आती है, इसके बावजूद सभी इसे बहुत पसंद करते हैं

इंडोनेशिया के लोगों को चित्रकारी और नाचना-गाना बहुत पसंद है। एंग्क्‌लंग वहाँ का एक खास तरह का साज़ है। यह एक ढाँचे का बना होता है जिसमें बाँस की नलियों को ढीले से रखा जाता है। साज़ को हिलाने पर उससे निकलने वाली आवाज़ को ताल से मिलाते हैं। किसी धुन को बजाने के लिए, हरेक साज़ बजाने वाले को सही समय पर इसे हिलाना पड़ता है।

[पेज 13 पर तसवीर]

ओरैंगटैन खासकर सुमात्रा और बोर्निया के वर्षा वन में पाए जाता है। वह दुनिया का सबसे बड़ा, पेड़ों पर रहने वाला जानवर है। एक बड़े ओरैंगटैन का वज़न 90.7 किलो तक और उसके हाथ करीब 2.4 मीटर लंबे होते हैं

पंद्रहवीं सदी तक, इंडोनोशिया पर हिंदू और बौद्ध धर्म का बहुत असर रहा। लेकिन सोलहवीं सदी के आते-आते, इंडोनेशिया की संस्कृति पर इसलाम धर्म ने अपना ज़ोर पकड़ लिया। सोलहवीं सदी में ही, यूरोपीय लोग मसालों की खोज करते-करते इंडोनेशिया पहुँचे और तब से वहाँ ईसाई धर्म की शुरुआत हुई।

यहोवा के साक्षी, जो दुनिया भर में बाइबल सिखाने के काम के लिए जाने जाते हैं, वे सन्‌ 1931 से इंडोनेशिया में ज़ोर-शोर से इस काम में हिस्सा ले रहे हैं। और आज, इंडोनेशिया में 22,000 से भी ज़्यादा साक्षी हैं। और वे बधिरों तक सच्चाई पहुँचाने में कड़ी मेहनत कर रहें हैं। हाल ही में, यहोवा के साक्षियों की खास साइन लैंग्वेज सभा में 500 से ज़्यादा लोग यीशु की मौत की यादगार मनाने के लिए हाज़िर हुए। (g13-E 04)

अपना ज्ञान जाँचिए

इंडोनेशिया में इनमें से क्या-क्या पाया जाता है?

  1. 20,000 किस्म के पेड़-पौधे?

  2. सभी देशों के मुकाबले, सबसे ज़्यादा तरह के स्तनधारी?

  3. दुनिया का सबसे बड़ा फूल?

  4. दुनिया का सबसे ऊँचा फूल?

जवाब: ये चारों पाए जाते हैं। दुनिया के सबसे बड़े फूल की चौड़ाई तीन फुट है और सबसे ऊँचा फूल दस फुट लंबा है।

पल में जानकारी

  • जनसंख्या: 23,76,00,000

  • राजधानी: जकार्ता

  • जलवायु: गरम

  • निर्यात: ताड़ का तेल, रबड़, पेट्रोलियम, कोयला

  • भाषाएँ: बहेसा इंडोनेशिया और वहाँ पर बोली जाने वाली लगभग सौ से ज़्यादा भाषाएँ और बोलियाँ

  • धर्म: ज़्यादातर मुस्लिम (88 प्रतिशत)

[पेज 12 पर तसवीर]

सजग होइए! 98 भाषाओं में प्रकाशित की जाती है, जिसमें इंडोनेशियन भी (जिसे बहेसा इंडोनेशिया भी कहा जाता है) शामिल है

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें