वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g17 अंक 5 पेज 14-15
  • आओ चलें कज़ाकिस्तान!

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • आओ चलें कज़ाकिस्तान!
  • सजग होइए!—2017
सजग होइए!—2017
g17 अंक 5 पेज 14-15
अस्ताना, कज़ाकिस्तान

अस्ताना शहर

देश और लोग

आओ चलें कज़ाकिस्तान!

कज़ाकिस्तान का नक्शा

कज़ाकिस्तान के लोग पहले खानाबदोश की ज़िंदगी जीते थे। आज भी वहाँ मवेशी पालनेवाले कुछ लोग मौसम के हिसाब से अपने जानवरों को अलग-अलग इलाकों में चराने ले जाते हैं। वे गरमियों में ऊँचे इलाकों में जाते हैं, जो ठंडे होते हैं और जब सर्दियों में बर्फ पड़नेवाली होती है, तब वे निचले इलाकों में आ जाते हैं।

कज़ाकिस्तान के लोग बड़े-बड़े शहरों में भी रहते हैं। यहाँ भी उनके रीति-रिवाज़ों, खाने और कला-कृतियों में उनके पुरखाओं की खानाबदोश ज़िंदगी की झलक मिलती है। लोक-गीत गाना, कविताएँ सुनना-सुनाना और यहाँ पाए जानेवाले संगीत के साज़ पर धुन बजाना लोगों की परंपरा है।

यहाँ के खानाबदोश लोग यर्ट (एक किस्म के तंबू) में रहते आए हैं, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह उन लोगों की पहचान बन गया है, जो प्राकृतिक वातावरण के हिसाब से जीते हैं। चरवाहे आज भी यर्ट में रहना पसंद करते हैं और शहरों में रहनेवाले लोग खास मौकों पर इनमें रहते हैं। यहाँ घूमने-फिरने आए लोगों के रहने के लिए भी यर्ट अच्छी जगह है। यर्ट के अंदर की सजावट से झलकता है कि कज़ाकिस्तान की औरतें अलग-अलग तरह की कढ़ाई-बुनाई करने और कालीन बनाने में बहुत माहिर हैं।

यर्ट के अंदर एक परिवार बैठा है

यर्ट के अंदर

कज़ाकिस्तान के गाँव में रहनेवालों को अपने घोड़ों से बहुत लगाव होता है। कज़ाख भाषा में घोड़ों के लिए कम-से-कम 21 शब्द हैं। हर शब्द से घोड़े की एक खासियत पता चलती है। घोड़ों की अलग-अलग रंग की पीठ के लिए 30 से भी ज़्यादा शब्द हैं। तोहफे में दिया गया अच्छा घोड़ा आज भी बहुत अनमोल समझा जाता है। गाँवों में लड़के छोटी उम्र से ही घुड़सवारी सीखते हैं।

कज़ाकिस्तान में लोग ज़्यादातर गोश्‍त खाते हैं, जो ज़्यादा मसालेदार नहीं होता। यहाँ के लोग कुमिस और शुबत पीना पसंद करते हैं। कुमिस घोड़ी के दूध से बना एक पेय है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। शुबत थोड़ा खट्टा होता है और यह ऊँटनी के दूध से बनाया जाता है।

अलमाती में यहोवा के साक्षियों का शाखा दफ्तर है। यहाँ जो लोग आते हैं, उनका स्वागत किया जाता है और उन्हें शाखा दफ्तर दिखाया जाता है।

एक हिम तेंदुआ

छिपकर रहनेवाला हिम तेंदुआ गरमियों में कज़ाकिस्तान के ऊँचे पहाड़ों पर चला जाता है

क्या आप जानते हैं?

कज़ाकिस्तान में कम-से-कम 36 तरह के जंगली तुलिप पाए जाते हैं और यहाँ की कला-कृतियों में भी यह फूल बहुत आम है।

कज़ाकिस्तान की बाल्काश झील के पूर्वी भाग का पानी खारा है और पश्‍चिमी भाग का पानी मीठा है।

यहाँ लोगों को चील और दूसरे शिकारी पक्षी पालना बहुत पसंद है। वे उन्हें शिकार करना भी सिखाते हैं। खास तौर से उन्हें सुनहरी चील बहुत पसंद है, जिसे सिखाने में वे माहिर हैं।

एक चील के सिर और आँखों पर पट्टी बाँधी गयी है और वह एक आदमी के हाथ पर बैठी है

चील के सिर और आँखों पर पट्टी लगाने से उसे इंसानों से डर नहीं लगता

  • मुख्य भाषाएँ: कज़ाख, रूसी

  • जनसंख्या: 1,75,63,000

  • राजधानी: अस्ताना

  • मौसम: गरमियों में बहुत गरमी और सूखा मौसम; सर्दियों में बहुत ठंड और बर्फ

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें