पत्रकार सजग होइए! की प्रशंसा करता है
अमरीका में पेओनीआ, कॉलोरैडो से प्रकाशित अक्तूबर १३, १९९७ के हाई कंट्री न्यूज़ में निम्नलिखित सिफारिश की गयी।
“ग्रीनपीस [एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संगठन] अब शायद घर-घर न जाता हो, लेकिन एक और समूह है जिसने अपना बहुत पुराना प्रचार जारी रखा है और अकसर पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर ज़ोर देता है। यह अपने संदेश की करोड़ों [हर अंक की १.९ करोड़] प्रतियाँ करीब ६० [असल में ८१] भाषाओं में वितरित करता है। इनमें पिजिन, हिलगाइनन और ज़ुलू भाषाएँ भी सम्मिलित हैं। जुलाई ८ [१९९७] अंग्रेज़ी अंक के मुखपृष्ठ पर यह प्रश्न था: ‘हमारे जानवरों को कौन बचाएगा?,’ और उसमें तेज़ी से लुप्त होते (प्रति घंटा तीन) जानवरों की, ‘हमारे ग्रह का जैविक स्वास्थ्य,’ और पारिस्थितिक लूटपाट . . . की कहानी थी। अगस्त २२, १९९७ के अंग्रेज़ी अंक में ‘जल संकट: विश्वव्यापी समस्या,’ जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव, प्रदूषण और नदियों के इस्तेमाल को लेकर अंतर्राष्ट्रीय तनाव . . . पर चर्चा की गयी। जानकारी विज्ञान पर आधारित और विस्तृत है लेकिन इनमें से अनेक लेखों का निष्कर्ष मुख्यधारा पर्यावरणवाद से बिलकुल अलग है। इनमें कहा गया है कि यदि आप पृथ्वी को फिर से सुंदर बनाने में हिस्सा लेना चाहते हैं ‘तो बाइबल का अध्ययन करने के द्वारा कृपया सीखिए कि परमेश्वर आपसे क्या माँग करता है।’
“यह समूह है यहोवा के साक्षी, और प्रकाशन है सजग होइए! यदि वे आपके घर नहीं आए हैं तो Watchtower Bible and Tract Society of New York Inc., 25 Columbia Heights, Brooklyn, NY 11201-2483 से संपर्क कीजिए।”
इससे ज़्यादा हम और क्या कहें, बस इतना कि “सजग होइए! के पृष्ठ ५ पर दिए गए उपयुक्त पते पर लिखिए।”