१९१४—२०वीं सदी की शुरूआत?
पत्रकार चार्ली रीस ने लिखा, “सदी की परिभाषा मान्यताओं, धारणाओं, रवैयों और विचारधाराओं पर आधारित है। और इस परिभाषा के अनुसार, १९वीं सदी जनवरी १, १९०१ के दिन खत्म नहीं हुई। बल्कि यह १९१४ में खत्म हुई। और इसी परिभाषा के अनुसार २०वीं सदी उसी साल शुरू हुई।”
रीस समझाता है: “हमारे ज़माने की लगभग सभी लड़ाइयाँ [पहले विश्व] युद्ध से जन्मी हैं। . . . उसने १९वीं सदी में लोगों की आशाओं को मिट्टी में मिला दिया और २०वीं सदी के सुख-विलास, आशाहीनता, चिंता, असुरक्षा को जन्म दिया और लोग हर बात को शक की निगाह से देखने लगे।”
इससे साफ ज़ाहिर होता है कि १९१४ इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण तारीख थी। ३२ पन्नों का ब्रोशर जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं? इसी विषय पर चर्चा करता है। आप इस ब्रोशर को मँगा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए कूपन को भरना होगा और इस पर दिए गए पते पर भेजना होगा। या फिर इस पत्रिका के ५वें पन्ने पर दिए गए किसी उपयुक्त पते पर भेजना होगा।
◻ मुझे जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं? ब्रोशर की एक कॉपी भेजिए।
◻ कृपया मुफ्त गृह बाइबल स्टडी के लिए मुझसे संपर्क कीजिए।