वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g 1/15 पेज 7
  • दुनिया पर एक नज़र

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • दुनिया पर एक नज़र
  • सजग होइए!—2015
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • अमरीका
  • भारत
  • स्विट्‌ज़रलैंड
  • हॉर्न ऑफ अफ्रीका
  • विषय-सूची
    सजग होइए!–2012
  • विषय-सूची
    सजग होइए!–2012
  • दुनिया पर एक नज़र
    सजग होइए!–2013
  • क्या सन्‌ 2012 में पृथ्वी खत्म हो जाएगी?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2012
सजग होइए!—2015
g 1/15 पेज 7

दुनिया पर एक नज़र

अमरीका

एक जीपीएस मशीन गाड़ी से जुड़ी हुई है

कुछ पुलिसवाले ऐसी तकनीक अपनाते हैं, जिससे कारों का पीछा करना अब उतना खतरनाक नहीं है। कम्प्रेस्ड एयर मशीन (लॉन्चर), पहरा लगानेवाली पुलिस की कार के सामनेवाली ग्रिल में लगायी जाती है। यह लॉन्चर, जीपीएस ट्रैकर उपकरण को इतनी तेज़ी से फेंकता है कि यह उपकरण जाकर उस गाड़ी में चिपक जाता है जिसका पीछा किया जा रहा है। इस तरह पुलिसवाले कम रफ्तार में गाड़ी का पीछा कर लेते हैं।

भारत

एक भारतीय महिला

अनुमान लगाया गया है कि यहाँ दहेज़ की वजह से हर घंटे एक औरत की हत्या कर दी जाती है। हालाँकि दहेज़ प्रथा पर सरकार की तरफ से रोक लगी है, मगर 2012 में 8,200 से ज़्यादा औरतों को मार डाला गया। वह इसलिए कि उनके पति या ससुरालवालों को लगा कि दहेज़ काफी नहीं है।

स्विट्‌ज़रलैंड

एक अल्पाइन स्विफ्ट पक्षी

तीन अल्पाइन स्विफ्ट नाम के पक्षियों में छोटे-छोटे उपकरण (सेंसर) लगाए गए। इससे पता चला कि ये पक्षी अफ्रीका की तरफ जाते समय बिना रुके 200 से ज़्यादा दिनों तक लगातार उड़ते रहे। पहले माना जाता था कि सिर्फ समुद्री जीव-जन्तु ऐसे बड़े-बड़े काम बिना रुके कर सकते हैं।

हॉर्न ऑफ अफ्रीका

अपहरण किए गए जहाज़ों और उनकी फिरौती का प्राफ

अप्रैल 2005 से दिसंबर 2012 के दौरान हॉर्न ऑफ अफ्रीका (अफ्रीका का एक इलाका) के तट पर समुद्री लुटेरों ने 179 जहाज़ों का अपहरण किया। वर्ल्ड बैंक के अध्ययन के मुताबिक उन लुटेरों ने करीब 41 करोड़ 30 लाख अमरीकी डॉलर की फिरौती लेकर जहाज़ छोड़े। (g14-E 10)

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें