वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • g22 अंक 1 पेज 13-15
  • 4 | आशा की लौ जलाए रखें

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • 4 | आशा की लौ जलाए रखें
  • सजग होइए!—2022
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • यह क्यों ज़रूरी है?
  • किन बातों का ध्यान रखें?
  • अभी से क्या करें?
  • बाइबल से मिलती है सच्ची आशा
  • एक अच्छी ज़िंदगी, परमेश्‍वर का वादा
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
  • एक अच्छी ज़िंदगी, परमेश्‍वर का वादा
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें: एक शुरूआत
  • जब न हो जीने की आस
    सजग होइए!–2012
  • 1 क्योंकि हालात बदलते हैं
    सजग होइए!–2014
और देखिए
सजग होइए!—2022
g22 अंक 1 पेज 13-15
एक फूलदान के पास खुली बाइबल रखी है।

मुश्‍किलों से भरी दुनिया में

4 | आशा की लौ जलाए रखें

यह क्यों ज़रूरी है?

दुनिया की समस्याएँ देखकर ज़्यादातर लोग बहुत चिंता करने लगते हैं। इसका उनकी सेहत पर असर पड़ता है और वे बहुत निराश हो जाते हैं। कई लोगों को कोई उम्मीद नज़र नहीं आती। ऐसे में वे क्या करते हैं?

  • कुछ लोग भविष्य के बारे में सोचना ही नहीं चाहते।

  • कई लोग अपनी चिंताएँ भुलाने के लिए शराब या ड्रग्स का सहारा लेते हैं।

  • कुछ ऐसे भी हैं जिनमें जीने की इच्छा ही खत्म हो जाती है। वे सोचते हैं, ‘जीकर क्या करें?’

किन बातों का ध्यान रखें?

  • हो सकता है आगे चलकर आपकी कुछ समस्याएँ कम हो जाएँ या पूरी तरह खत्म हो जाएँ।

  • अगर आपकी समस्याएँ दूर ना भी हों, तो भी आप उनका सामना करने के लिए कुछ कर सकते हैं।

  • बाइबल में एक अच्छे कल की आशा दी गयी है कि बहुत जल्द हमारी समस्याएँ हमेशा के लिए खत्म हो जाएँगी।

अभी से क्या करें?

पवित्र शास्त्र में लिखा है, “अगले दिन की चिंता कभी न करना क्योंकि अगले दिन की अपनी ही चिंताएँ होंगी। आज के लिए आज की परेशानियाँ काफी हैं।”​—मत्ती 6:34.

कल की चिंता में अपना आज खराब ना करें। कल के बारे में सोचते रहने से आप आज के कामों को अच्छे-से नहीं कर पाएँगे।

अगर आप यही सोचते रहेंगे कि यह हो जाएगा, वह हो जाएगा, तो इससे सिर्फ आपका तनाव बढ़ेगा और आप अच्छे कल की उम्मीद खो बैठेंगे।

बचाव कैसे करें?​—कुछ सुझाव

अच्छी बातों के बारे में सोचें

एक औरत खिड़की के बाहर निहार रही है और उसके चेहरे पर एक सुकून है।

पवित्र शास्त्र में लिखा है, “दुखी इंसान के लिए सब दिन बुरे होते हैं, मगर जिसका मन खुश रहता है, उसके लिए तो हर दिन दावत है।” (नीतिवचन 15:15) अगर आपका सारा ध्यान समस्याओं पर होगा तो आपको कोई हल नज़र नहीं आएगा। लेकिन अगर आप सही सोच रखेंगे तो आप उनसे निकलने का कोई-न-कोई रास्ता ज़रूर ढूँढ़ निकालेंगे।

  • बहुत ज़्यादा न्यूज़ ना देखें, ना ही उसके बारे में ज़्यादा सोचें।

  • हर दिन जिन छोटी-बड़ी बातों से आपको खुशी मिलती है, उन्हें लिख लें।

  • आज के दिन आपको जो काम करने हैं, उन्हें लिख लें। अगर कोई काम लंबे समय तक चलनेवाला है, तो उसे हर दिन थोड़ा-थोड़ा करें। तब हर दिन के आखिर में आपको यह देखकर अच्छा लगेगा कि आपने कुछ किया है।

मदद लें

एक बुज़ुर्ग आदमी एक जवान आदमी का हौसला बढ़ा रहा है।

पवित्र शास्त्र में लिखा है, “खुद को दूसरों से अलग करनेवाला . . . ऐसी बुद्धि को ठुकरा देता है, जो उसे फायदा पहुँचा सकती है।” (नीतिवचन 18:1) अगर आप एक गहरे गड्ढे में गिर जाएँ, तो आप अपने आप उससे बाहर नहीं आ सकते। आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी।

  • जब आपका मन उदास हो तो परिवारवालों और दोस्तों की मदद लें।

  • यही नहीं, आप भी दूसरों की मदद करें।  अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको अपनी समस्याएँ इतनी बड़ी नहीं लगेंगी।

  • अगर आपको लगता है कि जीने का कोई मतलब नहीं, तो क्यों ना आप किसी डॉक्टर के पास जाएँ। कई बार इस तरह महसूस करना निराशा या डिप्रेशन का एक लक्षण हो सकता है। डिप्रेशन के शिकार कई लोगों को डॉक्टर के पास जाने से मदद मिली है।a

a यह पत्रिका किसी एक किस्म के इलाज का बढ़ावा नहीं देती।

बाइबल से मिलती है सच्ची आशा

पुराने ज़माने में परमेश्‍वर के एक सेवक ने उससे कहा, “तेरा वचन मेरे पाँव के लिए एक दीपक है, मेरी राह के लिए रौशनी है।” (भजन 119:105) इसका क्या मतलब है?

रात के अँधेरे में अगर हमारे पास दीपक हो, तो चलना आसान हो जाता है। उसी तरह, अगर हम परमेश्‍वर के वचन बाइबल में दी सलाह मानें तो हम ज़िंदगी में सही फैसले ले पाएँगे।

जिस तरह रौशनी की मदद से हम दूर का रास्ता देख पाते हैं, उसी तरह बाइबल की मदद से हम जान पाते हैं कि दूर भविष्य में क्या होनेवाला है।

बाइबल एक पवित्र किताब है। इसमें न सिर्फ बीते समय की और आज की घटनाओं के बारे में बताया गया है बल्कि यह भी बताया गया है कि आगे चलकर एक अच्छा समय आएगा। इसमें समझाया गया है:

बीते समय में

दुख-तकलीफों की शुरूआत कैसे हुई। बाइबल में लिखा है, “एक आदमी से पाप दुनिया में आया और पाप से मौत आयी और इस तरह मौत सब इंसानों में फैल गयी क्योंकि सबने पाप किया।”​—रोमियों 5:12.

आज

इंसान चाहकर भी समस्याएँ दूर क्यों नहीं कर पा रहे हैं। बाइबल में लिखा है, ‘इंसान को यह अधिकार नहीं कि वह अपने कदमों को राह दिखाए।’ (यिर्मयाह 10:23) दुनिया के हालात इस बात को सच साबित करते हैं।

भविष्य में

परमेश्‍वर क्या करेगा। बाइबल में लिखा है, ‘वह इंसानों की आँखों से हर आँसू पोंछ देगा और न मौत रहेगी, न मातम, न रोना-बिलखना, न ही दर्द रहेगा।’​—प्रकाशितवाक्य 21:4.

“बाइबल का अध्ययन क्यों करें?” वीडियो का एक सीन। एक औरत ने बाइबल में जो अच्छी बात पढ़ी वह अपने पति को बता रही है।

और जानिए: बाइबल का अध्ययन क्यों करें? वीडियो देखें।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें