वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • scl पेज 3-5
  • परिचय

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • परिचय
  • वचन जो दिखाएँ राह
वचन जो दिखाएँ राह
scl पेज 3-5

परिचय

क्या आपको हर दिन की मुश्‍किलों का सामना करने के लिए मदद चाहिए? इस किताब से आपको बहुत मदद मिल सकती है। आप आसानी से अपने हालात से जुड़े बाइबल के वचन या किस्से ढूँढ़ सकते हैं। यही नहीं, इस किताब के ज़रिए आप बाइबल के बिलकुल सही वचन ढूँढ़कर दूसरों का भी हौसला बढ़ा सकते हैं या उन्हें सही फैसले करने में मदद दे सकते हैं। आप जिस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, उस पर जाइए। वहाँ आप देखेंगे कि विषय के नीचे, ऐसे सवाल दिए गए हैं जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। इसके अलावा, बाइबल के कुछ किस्से चंद शब्दों में बताए गए हैं। (बक्स “इस किताब का कैसे इस्तेमाल करें?” देखें।) यह किताब एक तरह से वचनों का खज़ाना है। इसमें बहुत सोच-समझकर ऐसे वचन दिए गए हैं, जिनमें बढ़िया सलाह है और जिनसे हमें बहुत दिलासा मिल सकता है। इसमें ऐसे भी वचन हैं जिनके बारे में दूसरों को बताकर आप उनका हौसला बढ़ा सकते हैं, समस्याओं का सामना करने में उनकी मदद कर सकते हैं और उन्हें अच्छी सलाह दे सकते हैं।

इस किताब का कैसे इस्तेमाल करें?

कोई विषय ढूँढ़ने का एक तरीका है, आप उसे खोजिए बक्स में टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा, विषयों को सात भागों में बाँटा गया है: गुण, परमेश्‍वर के साथ रिश्‍ता, परिवार, मंडली, मुश्‍किलें, रोज़मर्रा के काम और व्यवहार और काम। आप किसी भी भाग पर क्लिक करके भी विषय ढूँढ़ सकते हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि वह विषय किस भाग में होगा, तो सभी विषय पर क्लिक कीजिए और उसमें ढूँढ़िए। हर विषय के नीचे मोटे अक्षरों में कुछ वाक्य दिए गए हैं या कुछ सवाल। हर वाक्य या सवाल के बाद मोटे अक्षरों में कुछ वचन दिए गए हैं। इन वचनों को पढ़िए और सोचिए कि ये कैसे उस वाक्य से जुड़े हैं या सवाल का जवाब देते हैं। कुछ विषयों में शीर्षक भी दिए गए हैं ताकि आप जो जानकारी ढूँढ़ रहे हैं वह आपको आसानी से मिल जाए। कुछ जगहों पर “ये भी देखें” में विषय से जुड़े और भी वचन दिए गए हैं। कई जगहों पर “इससे जुड़े किस्से” नाम का बक्स भी होगा। इसमें बाइबल के वचन के साथ-साथ उसका खास मुद्दा या उसमें लिखे किस्से का निचोड़ बताया गया है। आप उसे ध्यान में रखकर वह वचन पढ़ सकते हैं।

इस किताब में हर विषय से जुड़े सभी वचन नहीं दिए गए हैं। अगर आपको उस विषय के बारे में और जानना है, तो आप खोजबीन कर सकते हैं। (नीत 2:1-6) जैसे, बाइबल में कई वचनों के साथ संबंधित आयतें और अध्ययन नोट दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। किसी वचन का मतलब क्या है या हम उसे कैसे लागू कर सकते हैं, यह जानने के लिए आप यहोवा के साक्षियों के लिए खोजबीन गाइड  या वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स  में “आयतों की समझ” भाग देख सकते हैं। वहाँ आपको ऐसे लेख मिलेंगे जिनमें उस वचन की समझ दी गयी है। अगर आप हाल के सालों के लेख पढ़ेंगे, तो आपको वचनों की नयी-से-नयी समझ मिलेगी।

हमारी यही इच्छा है कि इस किताब से आपको पवित्र शास्त्र में छिपी बुद्धि, ज्ञान और समझ का खज़ाना मिले। जैसे-जैसे आप यह किताब इस्तेमाल करेंगे, आपका यकीन बढ़ेगा कि “परमेश्‍वर का वचन जीवित है और ज़बरदस्त ताकत रखता है।”—इब्र 4:12.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें