लाखों जा रहे हैं. क्या आप जा रहे हैं?
कहाँ जा रहे हैं? यीशु मसीह की मृत्यु के वार्षिक अनुष्ठान के लिए। १९९१ में विश्व भर में १,०६,५०,१५८ उपस्थित थे। लोग क्यों जाते हैं? इसलिए कि मसीह की मृत्यु मनुष्यजाति के लिए अर्थ रखती है। उसका अर्थ बीमारी, दुःख, और मृत्यु से सन्निकट राहत है। पृथ्वी पर पुनःस्थापित परादीस में मृत प्रिय जन भी जीवन के लिए पुनरूत्थित किए जाएँगे। यीशु की मृत्यु ऐसी आशिषें कैसे ला सकती हैं? आपको यह पता लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस विशेष घटना के समय अपने साथ सम्मिलित होने के लिए यहोवा के गवाह आपका स्वागत करते हैं। अपने घर के निकटतम् राज्य सभागृह में उपस्थित हो जाइए। इस वर्ष यह तिथि शुक्रवार, अप्रैल १७, सूर्यास्त के बाद है। सही समय के लिए स्थानीय गवाहों से मिलें