विश्वास के पक्ष में खुलकर व्यक्त किए गए विचार
पिछली शताब्दी की समाप्ति के समय विज्ञान, तत्त्व-ज्ञान, और धर्मनिरपेक्षवाद का समर्थन करनेवाले विचार परमेश्वर और बाइबल की उत्प्रेरणा में विश्वास पर हानिकारक प्रभाव डाल रहे थे।
लेकिन खुलकर व्यक्त किए गए विचार सिर्फ़ वे ही नहीं थे। अनेक अनुसंधायकों ने देखा कि नास्तिकवाद के बजाय परमेश्वर में विश्वास के समर्थन में काफ़ी कुछ कहा जा सकता था। उनके अध्ययनों ने इस बात का भी भरपूर प्रमाण प्रकट किया कि बाइबल परमेश्वर का उत्प्रेरित वचन है।
इस विषय पर खुलकर विचार व्यक्त करनेवाला एक प्रमुख व्यक्ति सी. टी. रस्सल था। लाखों लोगों ने उसकी १८८६ की पुस्तक युगों की ईश्वरीय योजना (अंग्रेज़ी) को पढ़ा। उसमें एक प्रभावशाली अध्याय था “एक सर्वोच्च बुद्धिमान सृष्टिकर्ता का अस्तित्त्व प्रमाणित।”
उसके अगले दशकों में, रस्सल ने लेख, ट्रैक्ट, और पुस्तकें लिखीं जिन्होंने परमेश्वर और बाइबल में विश्वास करने के लिए ठोस कारण प्रदान किए। ये वॉच टावर बाइबल एण्ड ट्रैक्ट सोसाइटी द्वारा प्रकाशित किए गए थे। इसके दूसरे अध्यक्ष, जे. एफ. रदरफर्ड ने सृष्ट (अंग्रेज़ी, १९२७) और अन्य लेख लिखे जिन्होंने विश्वास के पक्ष में खुलकर व्यक्त किए गए विचारों का अतिरिक्त समर्थन किया।
उस संस्था ने हाल ही में इन विषयों पर अतिरिक्त दिनाप्त जानकारी तैयार की है। यहोवा के गवाह आपके ध्यानपूर्ण अध्ययन के लिए ऐसी जानकारी प्रदान कर सकते हैं।
यदि आप अतिरिक्त जानकारी का स्वागत करेंगे या आप चाहेंगे कि कोई आकर आपके साथ मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन संचालित करे, तो कृपया Watch Tower, H-58 Old Khandala Road, Lonavla 410401, Mah., India, को या पृष्ठ २ पर दिए उपयुक्त पते पर लिखिए।