राज्य उद्घोषक रिपोर्ट करते हैं
ग्रीनलैंड के दूर गाँवों तक पहुँचना
अनेक दशकों के लिए यहोवा के साक्षियों ने प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाओं को सुसमाचार के प्रचार में इस्तेमाल किया है। ये पत्रिकाएँ यहोवा की बुद्धि का उस प्रकार गुणगान करती हैं जिस प्रकार उसके वचन, बाइबल में व्यक्त की गयी है। ये बाइबल भविष्यवाणी से सम्बन्धित संसार की घटनाओं पर निगरानी रखती हैं, और ये सामयिक समस्याओं के लिए बाइबल की तर्कसंगत सलाह को लागू करती हैं।—याकूब ३:१७.
१९९४ में, ग्रीनलैंड के साक्षियों ने प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! को यथासंभव लोगों को प्रस्तुत करने के लिए विशेष प्रयास किया। गर्मी के दौरान, उन्होंने ग्रीनलैंड के सबसे दूर गाँवों को जाने का प्रबन्ध किया। राज्य उद्घोषकों के एक समूह ने नाव द्वारा ग्रॉनॉर्ग (थूली) के पश्चिम तट की ओर ४,००० से भी अधिक किलोमीटर सफ़र किया, और विश्व के कुछ सुदूर उत्तरी समुदायों तक पहुँचे। उनकी यात्रा को सात सप्ताह लगे। पूर्व तट पर, एक साक्षी दम्पति इडोरग्रोरडोरमीट के गाँव तक पहुँचा और पहली बार उसे सुसमाचार से बाक़ायदा पूरा किया।
उस वर्ष की शुरूआत में, अप्रैल महीने के दौरान, ग्रीनलैंड के लोगों को प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! की ७,५१३ प्रतियाँ दी गयीं। इसका अर्थ है कि औसतन, १२७ राज्य प्रकाशकों में से हर एक ने ५९ पत्रिकाएँ दी—हर ७ निवासियों के लिए १ पत्रिका। उस महीने, सजग होइए! में मुख्य शीर्षक “स्तन कैंसर—प्रत्येक स्त्री का भय” के नीचे लेखों की श्रंखला पेश की गयी थी। एक साक्षी ने, जिसने १४० पत्रिकाएँ वितरित कीं, उस सजग होइए! की प्रतियों को एक टेलीविज़न रिपोर्टर के पास छोड़ा। कुछ ही दिनों के बाद, एक टेलीविज़न समाचार कार्यक्रम में स्तन कैंसर पर लेख प्रस्तुत किए गए। रिपोर्टर ने पत्रिका को टीवी पर दिखाया, और ग्रीनलैंड की भाषा में किए गए अनुवाद की क्वॉलिटि की प्रशंसा करते हुए कई पन्ने दिखाए। उसने सजग होइए! द्वारा निवारक स्वास्थ्य देखरेख के तौर पर दिए गए व्यावहारिक सुझावों को भी विशिष्ट किया।
उसी टीवी कार्यक्रम में उस साक्षी का इंटरव्यू भी लिया गया जिसने उस रिपोर्टर को शुरू में पत्रिकाएँ दी थीं। उसने यहोवा के साक्षियों के बारे में कई सवालों के जवाब दिए और उस महीने पत्रिकाओं के विस्तृत वितरण के बारे में बात की। उसने बाइबल में पायी गयी व्यावहारिक बुद्धि पर भी टिप्पणी की और बताया कि ऐसी तर्कसंगत सलाह हमें आज की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकती है।
वह कार्यक्रम ग्रीनलैंड कैंसर संस्था के अध्यक्ष के इंटरव्यू के साथ समाप्त हुआ। उसने बताया कि उसने अपनी भाषा में इस विषय पर कभी-भी ऐसे उत्तम और जानकारी-युक्त लेख नहीं देखे थे। फिर उसने स्तन कैंसर के विषय में दिलचस्पी रखनेवाले सभी लोगों को सजग होइए! के लेखों को पढ़ने के लिए आमंत्रित किया। उसने कहा कि उनकी पहल के लिए यहोवा के साक्षियों के आभारी होने का अच्छा कारण था।
ग्रीनलैंड की ही तरह, संसार-भर में यहोवा के साक्षियों ने “आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में” सुसमाचार का प्रचार करना जारी रखा है। (कुलुस्सियों १:२३; प्रेरितों १:८) बाइबल साहित्य के प्रयोग के द्वारा, जिसमें प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! शामिल है, वे सभी प्रकार के लोगों को वर्तमान-दिन की समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं साथ ही साथ उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए आशा देते हैं।
[पेज 8 पर नक्शे]
(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)
ग्रॉनॉर्ग (थूली)
इडोरग्रोरडोरमीट
नूक (गोटहॉब)