चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
फरवरी ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २५ (११९)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। साथ ही, जैसे घोषणाओं में बतायी गयी है फरवरी भेंट पर विशेष बल दें। स्थानीय रूप से संचित पुराने प्रकाशनों के नाम भी प्रदान करें। चालू वार्तालाप के विषय के साथ जिन प्रस्तावनाओं को उपयोग किया जा सकता है उन पर संक्षिप्त रीति से विचार करें।
२५ मि: “दैवी भक्ति” जिल्ला सम्मेलन की मुख्य बातों पर पुनर्विचार करें।
१० मि: w८८ फरवरी १५ से “ईमानदार बनने का अर्थ क्या है?” पर प्राचीन चर्चा करता है (प्रान्तीय भाषा: मार्च १९८९ वॉचटावर।)
गीत २४ (११२) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ५४ (८)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से उचित घोषणाएं। सप्ताहान्त के लिए क्षेत्र सेवकाई व्यवस्थाओं की घोषणा करें।
२५ मि: चिकित्सा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र। सचिव द्वारा पत्रों का बाँट दिया जाना और बपतिस्मा पाए प्रचारकों के लिए चिकित्सा प्रमाण-पत्र और गवाह माता-पिता के बपतिस्मा न पाए हुए अवयस्क बच्चों के लिए पहचान पत्रों के बारे में जनवरी १, १९९० की चिट्ठी पर सम्पूर्ण रीति से विचार करें। श्रोतागण के साथ विचार-विमर्श करें कि इन पत्रों को हमारी सुरक्षा के लिए अत्याधिक प्रभावकारी रूप से कार्य करने के लिए क्यों सूचनाओं का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।
१५ मि: “बाइबल साहित्य की भेंट करने में सतर्क रहें।” लेख पर प्रश्नोत्तरी विचार-विर्मश। परिच्छेद ५ पर विचार करते समय, एक ऐसा प्रदर्शन शामिल करें, जिस में एक प्रचारक गृहस्वामी से एक बाइबल अध्ययन शुरु करने का प्रस्ताव करता है जहाँ प्रस्तुत किए जानेवाले प्रकाशन पहले ही से है। साथ ही, एक ऐसे प्रचारक से एक संक्षिप्त साक्षात्कार करें जिन्होंने साहित्य की भेंट करने में और अध्ययन शुरु करने में सफल रहा है।
गीत ६३ (३२) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ४ (१९)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। लेखा रिपोर्ट। जनवरी के वक्तव्यों में जैसे सूचित किया गया है, सभी चन्दों के बारे में संस्था की प्राप्ति-सूचनाओं को शामिल करें। स्थानीय रूप से और विश्व व्यापी रूप से राज्य कार्य के लिए मण्डली द्वारा दिए गए भौतिक समर्थन की प्रशंसा करें।
२० मि: “सुसमाचार की भेंट—ट्रैक्टों को प्रभावकारी रूप से उपयोग करते हुए।” प्रश्न और उत्तर। परिच्छेद ५ और ६ पर विचार करते समय दो प्रदर्शनों को शामिल करें जो दिखाते हैं कि कैसे (१) लाइफ इन अ पीसफुल न्यू वल्ड और (२) वाय यू कॅन ट्रस्ट द बाइबल को एक प्रस्तावना के भाग के रूप में उपयोग किया जा सकता है। सम्पूर्ण प्रस्तुतीकरण देना ज़रूरी नहीं बल्कि केवल इतना प्रदर्शित करें कि कैसे वार्तालाप के विषय को परिवर्तन कर सकते हैं। हर सम्भव अवसर पर ट्रैक्टों का उपयोग करने में नेतृत्व लेने के महत्त्व पर बल दें। मण्डली की क्षेत्र सेवकाई व्यवस्थाओं की घोषणा करें और सभों को भाग लेने के लिए आमंत्रित करें।
१५ मि: “हव कॅन आय कोप वित पियर प्रेशर?” दो उदाहरणीय युवाओं के साथ योग्य प्राचीन व्यावहारिक रूप से यंग पीपल आस्क पुस्तक के ९ वे अध्याय के मुद्दों पर चर्चा करता है। संक्षिप्त रूप से स्वीकार करें कि विख्यात बनने और साथियों के बीच स्वीकृत रहने की इच्छा शक्तिशाली है। वयस्कों पर भी ऐसे दबावों का प्रभाव हो सकता है। क्या इसका सामना करना जवानों के लिए आसान रहा है? इसका विरोध करने में वे कैसे सफल बने हैं? युवाओं के विचारों को प्राप्त करने के लिए पृष्ठ ८० के “क्वेस्ट्यन्स फॉर डिस्कशन” का उपयोग करें और यह दिखाएं कि साथियों के दबाव के विरुद्ध खड़ा रहने की शक्ति को विकसित करना कैसे सम्भव है। मण्डली के जवान जो अच्छे उदाहरण स्थापित कर रहे हैं, उसके लिए मूल्यांकन व्यक्त करें। यहोवा उनके उत्तम आचरण से बहुत प्रसन्न हैं और इससे आदर पाता है।—नीति. २७:११.
गीत १८८ (७०) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १७१ (१६)
८ मि: स्थानीय घोषणाएं। इस सप्ताह के लिए मण्डली की क्षेत्र सेवकाई व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार करें। उन सभों को प्रोत्साहित करें जो इस सप्ताहान्त को सेवकाई की व्यवस्था कर सकते हैं।
१२ मि: कभी-कभार कार्य किये हुए क्षेत्र। अगर स्थानीय मण्डली के पास ऐसा क्षेत्र है जिस में यदा-कदा ही काम किया गया हो तो उस क्षेत्र में अधिक नियमित पूर्ति को प्रोत्सहित करें। स्थानीय रूप से विनियोग करें।
१५ मि: “सेवकों के रूप में हमारी प्रभावकारिता को सुधारना।” प्रश्नोत्तर। परिच्छेद ४ पर विचार करते समय जुलाई १५, १९८८ के वॉचटावर के पृष्ठ १६ के परिच्छेद ५ और ६ में सुझाव दिए गए प्रस्तावनाओं के दो संक्षिप्त प्रदर्शनों को शामिल करें। इन्हें एक निष्कपट और सकारात्मक रीति से दिया जाना चाहिए। (प्रान्तीय भाषा: “रीज़निंग” पुस्तक का उपयोग करें, पृष्ठ १५ ‘इन टेरिटरी ऑफन वर्क्ड।’)
१० मि: स्थानीय आवश्यकताएं या “वाट इट मीन्स टु भी अ क्रिस्टियन” पर भाषण जो इन्साइट, खण्ड १, पृष्ठ ४४०-१ की जानकारी पर आधारित है। प्रेम और आत्म-त्याग में यीशु के उदाहरण का पालन करने के महत्त्व पर विशेष बल दें। (प्रान्तीय भाषा: “परमेश्वर पक्ष्पाती नहीं है” w८९ मई।)
गीत १६८ (८४) और अन्तिम प्रार्थना।
मार्च ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १३५ (७२)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। ईश्वरशासित समाचार। “राज्य हॉलों की पहचान करना।” स्थानीय विनियोग पर टीका करें।
१५ मि: १९९० वार्षिक पुस्तक की विशेष बातें। १९९० वार्षिक पुस्तक की परिचायिक जानकारी पर एक अच्छी तरह तैयार किया गया भाषण। यहोवा के लोगों द्वारा, उनकी उत्साही सेवकाई पर यहोवा की आशीषों के कारण, प्राप्त किए गए उत्कृष्ट उपलब्धियों को पेश करें। जैसे समय अनुमति दें, दिए गए कुछ प्रोत्साहनदायक अनुभवों को बताए। विश्व भर के हमारे भाईयों की रिपोर्ट हम सभों को यहोवा की सेवा में पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सभों को वार्षिक पुस्तक पढ़ने के द्वारा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। (प्रान्तीय भाषा: जून १९८९ वॉचटावर। “यहोवा का हाथ उनके साथ था।”)
२० मि: “प्रभावकारी प्रस्तावनाएं।” लेख पर प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। परिच्छेद ५ में प्रस्तुत प्रस्तावने को प्रदर्शित करें। रीज़निंग पुस्तक की प्रस्तावनाओं में से एक को भी प्रदर्शित करें (पृष्ठ ९-१५) जो आपके क्षेत्र में उचित हो सकता है। क्षेत्र सेवकाई में रीज़निंग पुस्तक को ले जाने और विरोध को पार करने के लिए और प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उस पुस्तक को उपयोग करने के लिए भाईयों को प्रोत्साहित करें। (प्रान्तीय भाषा: km १२/८८; km १/८८; km ५/८८ जाँचना) सभों को इस सप्ताहान्त को क्षेत्र सेवकाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
गीत १०८ (९५) और अन्तिम प्रार्थना।