चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
मार्च १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १८० (१००)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। मई में सहायक पायनियर सेवा करने के लिए अभी से योजना कीजिए। अप्रैल और मई के लिए जो अतिरिक्त पत्रिकाओं की ज़रूरत आपको होगी उसके लिए आर्डर दें। जो पुरानी पुस्तकें उपलब्ध हैं, उनके बारे में मण्डली को सुचित करें।
२० मि: “निपुण कार्यकर्ताएं सही रूप से परमेश्वर के वचन का उपयोग करते हुए।” प्रश्नोत्तरी पूर्ति। जैसे समय अनुमति दें उल्लेखित शास्त्र पदों को पढ़ें। इस बात पर विशेष बल दें कि हम सब से पहले सेवक हैं। बाइबल के उपयोग में निपुण बनने की कोशिश करें। केवल साहित्य की भेंट करने से ही सन्तुष्ट न रहिए। न्यू वल्ड ट्रान्सलेशन (१९८४ संस्करण) की विशेषताओं से परिचित होने के लिए स्कूल या सेवकाई ओवरसियर नए प्रचारक को मदद करते हुए एक प्रदर्शन प्रस्तुत करता है।
१५ मि: प्रश्न पेटी। प्राचीन द्वारा भाषण। जैसे ज़रूरी है, स्थानीय स्थिति के अनुरुप व्यावहारिक लेकिन सुस्पष्ट विनियोग करें। चर्चा में श्रोतागण को शामिल किया जा सकता है।
गीत १९० (१०७) और अन्तिम प्रार्थना।
मार्च १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ८५ (४४)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से चुनी हुई घोषणाएं। इस सप्ताहान्त को सभों को क्षेत्र सेवकाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। चालू पत्रिकाओं में से ऐसे लेखों का पुनरवलोकन करें जो प्रभावकारी रूप से स्थानीय क्षेत्र में उपयोग किया जा सकता है। लेखा रिपोर्ट। संस्था की, फरवरी के दौरान प्राप्त किए गए अंशदानों की स्वीकृती पढ़ें। स्थानीय मण्डली के समर्थन में दिए गए चन्दा के लिए भाईयों की प्रशंसा करें।
१५ मि: “उत्कृष्ट पत्रिकाएं प्रस्तुत।” कुछ प्रश्नों के साथ विषय पर भाषण और चर्चा। सड़क कार्य में, अनौपचारिक गवाही कार्य में, या पत्रिका मार्गों में पत्रिकाएं भेंट करने के सम्बन्ध में, प्रचारकों के कुछ स्थानीय अनुभवों को भी शामिल करें।
२० मि: पत्रिकाओं की भेंट करने के लिए व्यावहारिक सुझाव। निम्नलिखित सुझावों की चर्चा करें और इनका विनियोग करने से पायी गयी सफलता पर प्रचारकों को टीका करने दें: (१) पत्रिका को पढ़ें और लेखों से अच्छी तरह परिचित बनें। (२) समुदाय में विशेष रुची लानेवाले लेखों को चुनें। (३) पत्रिकाओं के साथ संध्या गवाही कार्य करने की कोशिश करें। (४) केवल एक विषय पर बात करें और केवल एक पत्रिका पर विशेष बल दें, दूसरी को सह-पत्रिका के रूप में भेंट करें। (५) आहिस्ता और स्पष्ट रीति से और एक मैत्रीपूर्ण भाव से बात करें। सभों को स्थानीय क्षेत्र में पत्रिकाओं की भेंट करते समय इन व्यावहारिक सुझावों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करें।
गीत ६ (४) और अन्तिम प्रार्थना।
मार्च २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २०७ (११२)
८ मि: स्थानीय घोषणाएं जिन में सप्ताहान्त की क्षेत्र सेवकाई की व्यवस्था भी शामिल करें। ईश्वरशासित समाचार।
७ मि: नियमित पारिवारिक बाइबल अध्ययन के लाभ। भाषण। दशकों से यहोवा की संस्था ने परिवार के प्रधानों को परिवार के सदस्यों के साथ एक नियमित बाइबल अध्ययन चलाने के लिए प्रोत्साहित किया है। जहाँ ऐसे किया गया है, कई लाभ पाए गए हैं। ऐसे अध्ययन ने परिवार के भीतर प्रेम और शांति की एक आत्मा प्रदान किया है। बच्चें यहोवा के समर्पित सेवक बनने तक उन्नती किए हैं, स्थानीय सभा पर एक सकारात्मक प्रभाव ड़ाले हैं और बहुधा पूर्ण समय की सेवकाई में प्रवेश किए हैं। यह मसीही माता-पिताओं को और दूसरों को जिन्होंने इस प्रगती को देखा है बहुत आनन्द लाया है।
१७ मि: युवजानों के दिलों तक पहुँचना। प्राचीन संक्षिप्त रूप से प्रकाशनों से उन मुद्दों पर चर्चा करता है जो विशेष रूप से जवानों की सहायता के लिए बनाए गए हैं। एक नियमित पारिवारिक अध्ययन के अतिरिक्त, परिवार के सदस्य परिस्थितियों के अनुसार उठनेवाली आत्मिक चर्चाओं से लाभ उठाते हैं। एक ऐसे पारिवारिक चर्चा को प्रदर्शित करें जहाँ पिता को बच्चों के साथ एक स्नेही सम्बन्ध है। उनकी चर्चा एक प्रश्नोत्तरी सत्र नहीं है बल्कि विचारों का एक अनौपचारिक विनिमय है। परिवार में से एक बच्चा पूछता है कि क्या वह पड़ोस के बच्चों के साथ गेंद खेल सकता है। यंग पीपल आस्क पुस्तक के पृष्ठ ६४-७ में दी गयी जानकारी को विकसित करें। माता या पिता सूक्ष्म सवाल पुछते हैं यह निश्चित करने के लिए कि वह बच्चा सम्बद्ध शास्त्रीय सिद्धान्तों को समझता और उनके साथ सहमत होता है या नहीं। इस बात पर बल दें कि निकट मित्रों को एकही उम्र का होना आवश्यक नहीं। ऐसे जवानों को चुनें जिन्होंने पुस्तक के कुछ भागों को पढ़ लिया है और उनकी टिप्पणियों को प्राप्त करें। उनसे यह सूचित करवाएं कि इसकी जानकारी क्यों सहायक है। जवान लोगों को यह पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और अन्तर्विषयों से माता-पिताओं को परिचित होने की आवश्यकता पर बल दें ताकि पारिवारिक चर्चाओं में उपयुक्त मुद्दों को लाया जा सकता है।
१३ मि: प्राचीन ऐसे माता-पिताओं से सक्षात्कार करता है जिन्होंने सफलतापूर्वक बच्चों को सच्चाई में पालन पोषण किया था या कर रहे हैं। पाए गए आनन्द पर और एक नियमित, अर्थपूर्ण पारिवारिक अध्ययन और चर्चाओं के लिए उन्होंने क्या सहायक पाया है इस पर विशेष बल दें। नियमित रूप से पारिवारिक अध्ययन करने के लिए माता-पिताओं से और सहयोग देने के लिए युवजनों से मर्मस्पर्शी निवेदन करें। परिस्थितियाँ हमेशा आदर्श नहीं होंगी। परिवार के सभों को साथ में कार्य करना होगा। ऐसा करने से वे जीवन के मार्ग में रहने के लिए एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।—१ तीमु. ४:१६.
गीत १२३ (६३) और अन्तिम प्रार्थना।
अप्रैल २ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १७२ (९२)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं। सर्वाइवल पुस्तक को काफ़ी मात्रा में प्राप्त करने और इस सप्ताहान्त को इस पुस्तक की भेंट करने में पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए सभों को प्रोत्साहित करें।
२२ मि: “सुसमाचार की भेंट—व्यक्तिगत विश्वास के साथ।” लेख पर प्रश्नोत्तरी परिचर्चा।
१८ मि: “पायनियर सेवा करने के द्वारा यहोवा में भरोसा दिखाना।” सेवकाई ओवरसियर द्वारा हार्दिक, उत्साही प्रश्नोत्तरी पूर्ति। समस्याओं को पार करने पर पायी गयी खुशियों पर विशेष बल देते हुए एक या दो पायनियरों से साक्षात्कार करें। पायनियरों को व्यावहारिक सहायता देने के लिए जो भी स्थानीय रूप से किया जा रहा है उसका वर्णन करें।
गीत १४ (६) और अन्तिम प्रार्थना।