चेला बनाने में हमारी सहायता के लिए सभाएं
फरवरी ४ से आरम्भ होनवाला सप्ताह
गीत १८ (१०८)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं और हमारी राज्य सेवा से चुनी हुई घोषणाएं। फरवरी भेंट पर विशेष बल दें। स्थानीय रूप से उपलब्ध पुराने प्रकाशनों के नाम बताएं। उन प्रस्तावनाओं पर विचार करें जिन्हें चालू वार्तालाप के विषय के साथ उपयोग किया जा सकता है।
२० मि: “थक न जाओ।” लेख के मुख्य मुद्दों पर चर्चा। परिच्छेद ३ की चर्चा करते वक्त श्रोतागण से सुझाव की माँग करें। परिच्छेद ५ के सुझाव का उपयोग करते हुए एक योग्य प्रकाशक द्वारा भेंट प्रदर्शित करें। निरुत्साह या विरोध का सामना करने के कारण थक नहीं जाने या निरुत्साही नहीं बनने के लिए और क्षेत्र सेवकाई में व्यस्थ रहने के लिए मण्डली को प्रोत्साहन दें।
१५ मि: “अविश्वासियों के साथ अपने आप को न जोतना।” द वॉचटावर, नवम्बर १, १९८९. (प्रान्तीय भाषा: प्रहरीदुर्ग, जून १, १९९०) श्रोतागण की सहभागिता के साथ भाषण।
गीत १४७ (३८) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी ११ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ३० (११७)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। उन पत्रिकाओं से वार्तालाप के मुद्दों का संक्षिप्त रूप से उल्लेख करें जिनका उपयोग इस सप्ताह के गवाही कार्य के दौरान किया जा सकता है। अगले सप्ताह की सेवकाई सभा के लिए, जहाँ उपलब्ध हो, सभी लाइफ इन अ पीसफुल न्यू वर्ल्ड ट्रैक्ट की एक प्रती लाएंगे।
२० मि: हम कैसे मज़बूत रह सकते हैं? मज़बूत बने रहने और थक नहीं जाने की आवश्यकता पर बल देने के लिए साक्षातकरों की एक श्रृंखला। (१) दो या तीन व्यक्तियों से साक्षात्कार करें जो कई वर्षों से सेवा कर रहे हैं और अच्छे उदहारण हैं। प्रचार कार्य बन्द करने के लिए उन्होंने किन दबावों का अनुभव किया है और उन पर विजय पाए है? आगे बढ़ते रहने और थक नहीं जाने में किस बात ने उनकी मदद की? (प्रार्थना, नियमित सभा उपस्थिति, व्यक्तिगत अध्ययन, दूसरों से प्रोत्साहन, और इत्यादी का उल्लेख किया जा सकता है।) धीमा होने या छोड़ देने से रक्षा पाने के लिए उन्होंने क्या किया? (सभाओं में नियमित रूप से संगति करना, व्यक्तिगत अध्ययन को ज़ारी रखना, यहोवा के साथ अपने संबंध को मूल्यांकन करना, और इत्यादि का उल्लेख किया जा सकता है) उन्होंने अपना आध्यात्मिक सन्तुलन कैसे बनाए रखा? (प्राचीनों या दूसरों से मदद, आत्मिक विषयों को जीवन में पहला स्थान देना, यहोवा से प्रार्थना, इत्यादी का उल्लेख किया जा सकता है।) (२) कुछ बच्चों से साक्षात्कार करें जो नियमित प्रकाशक और अच्छे उदाहरण हैं। सेवकाई में नियमित रहने के लिए किस बात ने उनकी मदद की? माता-पिताओं ने उनकी मदद कैसे की? क्या क्षेत्र सेवकाई में दूसरे उनका प्रोत्साहन करते हैं और उनकी मदद करते हैं? यहोवा की सेवकाई में उनके लक्ष्य क्या है? साक्षात्कारों में लाए गए मुद्दों पर एक संक्षिप्त पुनर्विचार के साथ समाप्त करें।
१५ मि: “क्या सुनहरा नियम दिनातीत है?” नवम्बर १, १९८९ का द वॉचटावर। (प्रान्तीय भाषा: प्रहरीदुर्ग जनवरी १, १९९१) श्रोतागण की सहभागिता के साथ भाषण।
गीत १० (८८) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी १८ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १२१ (९५)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। लेखा रिपोर्ट और चन्दा स्वीकृतियाँ। विश्व-व्यापी कार्य का समर्थन के लिए मण्डली की प्रशंसा करें। “वॉचटावर अभिदान अभियान के लिए तैयार रहें” लेख की जानकारी की ओर ध्यान खींचिए और आवश्यक अतिरिक्त पत्रिकाओं की माँग करने के लिए प्रकाशकों को प्रोत्साहित करें। अगले सप्ताह प्रकाशक वॉचटावर पब्लिकेशन्स इन्डेक्स १९८६-१९८९ सेवकाई सभा में ला सकते हैं।
२० मि: “सुसमाचार की भेंट—ट्रैक्टों के साथ।” प्रश्नोत्तरी परिचर्चा। शास्त्रवचनों को पढ़ा जाए। परिच्छेद ७ की चर्चा करने के बाद पायनियर या अन्य योग्य प्रकाशक के द्वारा लाइफ इन अ पीसफुल न्यू वर्ल्ड ट्रैक्ट का उपयोग करते हुए पुनःभेंट के समय अध्ययन की शुरूआत प्रदर्शित करें। प्रकाशकों को इस पहुँच का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें विशेषकर तब जब प्रारम्भिक भेंट के बाद गृहस्वामियों को घर पर पाना मुश्किल हो जाता है। इस तरीके का उपयोग करने के द्वारा पायी सफलता पर टीका करने के लिए तैयार प्रकाशकों को आमंत्रित करें।
१५ मि: “वास्तविक सुन्दरता—आप उसे विकसित कर सकते हैं।” सेवकाई ओवरसियर द्वारा भाषण। फरवरी १, १९८९ का द वॉचटावर। (प्रान्तीय भाषण: प्रहरीदुर्ग जून १, १९९०)
गीत १०८ (१००) और अन्तिम प्रार्थना।
फरवरी २५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १११ (२०)
१० मि: स्थानीय घोषणाएं। ईश्वरशासित समाचार। सप्ताहान्त की क्षेत्र सेवकाई व्यवस्था शामिल करें। स्थानीय क्षेत्र में लोगों को विशेष रूप से कौनसे लेख रूचिकर लगेंगे इस सम्बन्ध में सुझाव दें।
२३ मि: “इन्डेक्स की सहायता के साथ हमारी राज्य सेवकाई को पूर्ण करना।” श्रोतागण की सहभागिता के साथ प्राचीन द्वारा भाषण। चरवाहा कार्य के लिए भेंट करने की तैयारी में कैसे एक प्राचीन और एक सहायक सेवक इन्डेक्स का उपयोग कर सकते हैं यह प्रदर्शित करें। साप्ताहित बाइबल पठन को अधिक उत्पादनकारी बनाने में इन्डेक्स का उपयोग प्रकाशकों को कैसे सिखाया जा सकता है इसकी चर्चा करें।
१२ मि: साहित्य सेवक की ज़िम्मेदारियाँ। सेवकाई ओवरसियर साहित्य सेवक से, सम्बद्ध ज़िम्मेदारियों पर विचार करते हुए साक्षात्कार करता है। सभा से पहले और बाद में साहित्य वितरण को सुधारने के लिए स्थानीय ज़रूरतों पर ज़ोर देना अच्छा होगा। अगर संस्था के पास उपलब्ध हो, तो जिन साहित्यों का संचय किया जा सकता हैं, इस के सम्बन्ध में सुझाव के लिए श्रोतागण के साथ जाँच करें।
गीत २०३ (७१) और अन्तिम प्रार्थना।
मार्च ४ से आरम्भ होनेवाल सप्ताह
गीत १९२ (१०)
५ मि: स्थानीय घोषणाएं।
२५ मि: “१९९१ का स्मारक दिन समारोह।” श्रोतागण से कुछ सहभागिता के साथ प्राचीन द्वारा भाषण। मण्डली से यह बताने की माँग करें कि कैसे वे नये व्यक्तियों को आमंत्रित करने और फिर इन्हें उपस्थित रहने के लिए मदद देने की योजना कर रहे हैं। मण्डली को स्मरण दिलाएं कि स्मारक दिन आमंत्रण पत्र उपलब्ध हैं।
१५ मि: स्मारक दिन कालावधि के दौरान क्या आप सहायक पायनियर सेवा कर सकते हैं? एक नियमित या सहायक पायिनयर के रूप में अनुभवी भाई द्वारा स्नेही परिचर्चा। उन कई व्यक्तियों से साक्षात्कार करें जिन्होंने पहले सहायक पायनियर सेवा की हैं। उन्हें लक्ष्य तक पहुँचने के लिए क्या-क्या समायोजित करने की ज़रूरत थी? उन्होंने जिन व्यावहारिक योजनाएं बनायी, उन पर ज़ोर दें। स्मारक दिन कालावधि का निकट आने के कारण, प्रकाशकों को अपनी योजनाएं एक प्राचीन के साथ चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करें। अभी सकारात्मक होने के द्वारा कई इस सेवा का आनन्द उठा सकेंगे। कुछों के लिए यह नियमित पायनियर सेवा की ओर एक कदम होगा। (km ३/९० पृष्ठ. ३) प्रिसाइडिंग ओवरसियर या सचिव से निवेदन-पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
गीत १५१ (२५) और अन्तिम प्रार्थना।