अक्तूबर के लिए सेवा सभाएँ
अक्तूबर ४ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २२५ (२१)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ और हमारी राज्य सेवकाई में से चुनी हुई घोषणाएँ। स्थानीय क्षेत्र में सामयिक पत्रिकाओं के प्रयोग के तरीक़े सुझाइए। पत्रिका मार्ग शुरू करने के उद्देश्य से उन सभी जगहों पर लौटने के महत्त्व पर ज़ोर दीजिए जहाँ पत्रिकाएँ दी गई हैं। जब गृहस्वामी वास्तव में दिलचस्पी रखते हैं, अभिदान पेश किए जा सकते हैं।
१५ मि:“क्या आप अपनी उपासना के स्थान का आदर करते हैं?” जून १५, १९९३, वॉचटावर के लेख पर आधारित एक प्राचीन द्वारा भाषण। जानकारी को स्थानीय परिस्थितियों पर लागू कीजिए। यदि एक विशिष्ट समस्या को सम्बोधित किया जाना है, तो कुशलतापूर्वक उचित सलाह दीजिए।
२० मि:अक्तूबर के दौरान अपनी घर-घर की सेवकाई को बढ़ाइए। सेवा ओवरसियर या दूसरा योग्य भाई श्रोतागण के साथ घर-घर की सेवकाई के महत्त्व की चर्चा करता है। अक्तूबर के लिए परिवर्तनीय साहित्य भेंट विभिन्न प्रस्तावनाओं की अनुमति देती है। प्रदर्शित कीजिए: (१) प्रकाशक वार्तालाप शुरू करता है जो सामयिक अवेक! या प्रहरीदुर्ग में किसी एक लेख की ओर ले जाएगा। गृहस्वामी द्वारा दिखाई गई दिलचस्पी के आधार पर प्रकाशक नवीनतम पत्रिकाएँ प्रस्तुत कर सकता है या व्यक्ति को एक ट्रैक्ट दे सकता है। (२) मैनकाइन्डस् सर्च फॉर गॉड पुस्तक की ओर ले जाने के विचार से प्रकाशक वार्तालाप शुरू करता है। परिस्थितियों के अनुसार, प्रकाशक पुस्तक पेश कर सकता है या दो पत्रिकाएँ देने का निर्णय करता है। (३) प्रकाशक एक अनौपचारिक वार्तालाप को शुरू करने के लिए ट्रैक्ट प्रयोग करता है और फिर दिलचस्पी दिखाने वाले व्यक्ति को सामयिक पत्रिकाएँ प्रस्तुत करता है। (४) पत्रिका-मार्ग भेंट करनेवाला प्रकाशक एक अभिदान पेश करने का निर्णय करता है। ऐसी परिवर्तनीयता द्वारा सभी प्रकाशकों को अक्तूबर के दौरान अपनी घर-घर की सेवकाई को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए। बेशक़ इस महीने कलीसिया में कुछ व्यक्ति सहयोगी पायनियर के तौर पर सेवा करेंगे। जो व्यक्ति ऐसा कर सकते हैं उन्हें इनमें शामिल होने के लिए शायद बहुत देर नहीं हुई है।
गीत ४२ (१८) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर ११ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ४ (१९)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट। अंशदान प्राप्ति सूचना पढ़िए, और स्थानीय कलीसिया की भौतिक ज़रूरतों का ध्यान रखने और विश्वव्यापी कार्य के उदार समर्थन के लिए कलीसिया की सराहना कीजिए। संक्षिप्त रूप से सप्ताह के लिए क्षेत्र सेवा के प्रबन्धों को दोहराइए, और प्रकाशकों के उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए क़दर व्यक्त कीजिए।
१५ मि:“घर-घर की सेवा में हमारी पत्रिकाएँ इस्तेमाल करना।” श्रोतागण के साथ चर्चा। जिन लोगों को हम क्षेत्र सेवा में मिलते हैं और जिन्हें हम अनौपचारिक रूप से गवाही देते हैं, उन्हें पत्रिकाएँ प्रस्तुत करने में उत्साहपूर्ण होने के लिए हमारे पास अच्छा कारण है। हालाँकि पत्रिकाओं पर तारीख़ लिखी होती है और पत्रिका-दिन पर नवीनतम अंक पेश किए जाने चाहिए, लेकिन जब परिस्थिति माँग करती है तब हमें पुरानी पत्रिकाएँ पेश करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। सिर्फ़ यह निश्चित कीजिए कि जो पत्रिकाएँ आप दे रहे हैं वे स्वच्छ हैं और फटी-पुरानी नहीं हैं। एक योग्य प्रकाशक से अनुच्छेद ४ में दी हुई प्रस्तुति का प्रदर्शन करवाइए।
२० मि:“क्या आपके बच्चे प्रकाशक हैं?” सवाल-और-जवाब द्वारा लेख की चर्चा। जैसे समय अनुमति दे अनुच्छेदों और उद्धृत शास्त्रवचनों को पढ़िए। माता-पिता से इस बारे में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लीजिए कि वे अपने बच्चों को प्रकाशक बनने के लिए कैसे प्रशिक्षण देते हैं।
गीत १५७ (७३) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर १८ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ६५ (३६)
५ मि:स्थानीय घोषणाएँ। ईश्वरशासित समाचार।
१५ मि:“अपनी सेवकाई में निष्पक्षता प्रदर्शित करना।” सवाल और जवाब। इस विषय के पहलुओं को विशिष्ट कीजिए जो स्थानीय क्षेत्र में विशेष चिन्ता के विषय हैं।
१५ मि:“प्राप्त की गई दिलचस्पी पर ध्यान दीजिए।” श्रोतागण से पूछे गए कुछ सवालों के साथ एक भाषण। प्रदर्शित कीजिए कि प्रकाशकों ने स्थानीय क्षेत्र में कैसे दिलचस्पी विकसित की है, या एक प्रकाशक को एक हाल का अनुभव बताने को कहिए जो अवेक! और प्रहरीदुर्ग के एक-एक अंक को स्वीकार करनेवालों के पास दुबारा भेंट करने के महत्त्व को दिखाता है।
१० मि:स्थानीय ज़रूरतें या “प्रारंभिक मसीही और संसार,” जुलाई १, १९९३ की द वॉचटावर के पहले लेख पर आधारित एक उत्तेजक भाषण। आज प्रारंभिक मसीहियों के उदाहरण का अनुकरण करने की ज़रूरत को विशिष्ट कीजिए।
गीत ६० (४०) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर २५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ७५ (२२)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। सप्ताह के लिए क्षेत्र सेवा प्रबंध शामिल कीजिए, और सामयिक पत्रिकाओं में उन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कीजिए जिन्हें प्रकाशक आनेवाले दिनों में क्षेत्र सेवा में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि समय अनुमति दे, तो संक्षिप्त रूप से एक या दो प्रस्तुतियों को प्रदर्शित कीजिए जो स्थानीय क्षेत्र के लिए उचित होंगी। दिलचस्पी ज़ाहिर करनेवाले सभी जनों को दुबारा भेंट करने की ज़रूरत पर अनुस्मारक दीजिए।
१५ मि:शोकित लोगों को सांत्वना देने के लिए तैयार रहिए (रीज़निंग पुस्तक के पृष्ठ १०२-४ पर आधारित)। (३ मि.) इस भाग को करनेवाला भाई बताता है कि यहोवा के गवाह मृत्यु से सम्बन्धित सभी रीतियों को नहीं ठुकराते हैं। (५ मि.) रीज़निंग पुस्तक, पृष्ठ १०२-३ पर आधारित चर्चा, प्रदर्शित कीजिए कि कैसे एक गवाह अपने सहकर्मी को समझाएगा कि यहोवा के गवाह क्यों मृत लोगों के लिए शोक मनाने की कुछ परम्परागत रीतियों से दूर रहते हैं। (७ मि.) श्रोतागण के साथ पृष्ठ १०३-४ पर दिए गए “यदि कोई कहे—” के नीचे दिए विषय की चर्चा कीजिए।
२० मि:“एक गृह बाइबल अध्ययन संचालित करना।” सवाल-और-जवाब द्वारा लेख का विचार-विमर्श। अच्छी तरह पूर्वाभ्यास किए गए प्रदर्शन को प्रस्तुत कीजिए जिस में प्रकाशक विद्यार्थी को समझने में मदद करता है कि कैसे उद्धृत शास्त्रवचन अनुच्छेद में दी गई जानकारी का समर्थन करता है। उसी प्रदर्शन में प्रकाशक विद्यार्थी को सच्चाई को अपना बनाने में मदद करने के लिए सहयोगी प्रश्न पूछता है। युनाइटेड इन वर्शिप या सर्वदा जीवित रहना पुस्तक से चुने हुए भाग को इस्तेमाल कीजिए।
गीत ७८ (२९) और समाप्ति प्रार्थना।