घोषणाएँ
▪ साहित्य भेंट दिसम्बर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक, ४५ रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक उतने ही चंदे पर पेश की जा सकती है (छोटे आकार की सर्वदा जीवित रहना पुस्तक २५ रुपए की है)। जनवरी: हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की पुस्तकों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। इस वर्ग में निम्नलिखित पुस्तकें हमारे पास उपलब्ध हैं: अंग्रेज़ी: क्या यही जीवन सब कुछ है? और मनुष्य यहाँ क्रमविकास से या सृष्ट से आया? कन्नड़: “तेरा राज्य आए” और “बातें जिनमें परमेश्वर का झूठ बोलना असंभव है;” गुजराती: आपके लिए आनन्द का सुसमाचार, “तेरा राज्य आए,” और सत्य जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है; तमिल: क्या यही जीवन सब कुछ है? और “तेरा राज्य आए;” तेलगू: क्या यही जीवन सब कुछ है? और अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना मराठी: “तेरा राज्य आए” और महान् शिक्षक की सुनना; हिन्दी: आपके लिए आनन्द का सुसमाचार और “तेरा राज्य आए।” हमारी समस्याएँ या “देख!” ब्रोशर पंजाबी या बंगला जाननेवाले व्यक्तियों को पेश किया जा सकता है, और जीवन का आनन्द लीजिये ब्रोशर उन लोगों को पेश किया जा सकता है जो नेपाली जानते हैं। आपकी युवावस्था—इसका पूरा लाभ उठाना! पुस्तक को मलयालम पसन्द करनेवाले व्यक्तियों को १५ रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। कृपया ध्यान दीजिए कि इस पुस्तक को ख़ास दर पर पेश नहीं किया जाना है। फरवरी: पुस्तक प्रकाशितवाक्य—इसकी महान् पराकाष्ठा निकट! (अंग्रेज़ी) ५० रुपए के चंदे पर। विकल्पतः, हमारी राज्य सेवकाई में विशेष भेंट की पुस्तकों के रूप में पहले सूचीबद्ध की गयी कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुस्तक ८ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। मार्च: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)।
नोट: जिन कलीसियाओं ने ऊपर बताई गयी अभियान वस्तुओं का निवेदन अब तक नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ॉर्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।
▪ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्त किसी भाई को कलीसिया की लेखा-परीक्षा दिसम्बर १ या उसके बाद यथाशीघ्र करनी चाहिए। ऐसा किए जाने पर कलीसिया में घोषणा कीजिए।
▪ वर्ष १९९६ के लिए वार्षिक-पाठ है: “वचन पर चलने वाले बनो”—याकूब १:२२. यह अच्छा होगा यदि कलीसियाएँ नया वार्षिक-पाठ लिखा हुआ अपना बोर्ड तैयार कर लें ताकि उसे जनवरी १, १९९६ को या उसके बाद यथाशीघ्र लगाया जा सके।
▪ एक वर्ष के लिए सेवा फ़ार्म की सप्लाई सभी कलीसियाओं को भेजी जा चुकी है। फ़ार्मों के साथ एक जाँच-सूची संलग्न है ताकि सम्बन्धित भाइयों को उचित फ़ार्म वितरित करने के लिए सभी कलीसिया सचिवों को मदद मिले। इन फ़ार्मों को सिर्फ़ उनके नियत उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए, उन्हें बरबाद नहीं किया जाना चाहिए। कृपया पैकेट पाते ही आप फ़ार्मों को गिन लें और यह निश्चित कर लें कि ये अगले वर्ष के लिए क़ाफी हैं। यदि अतिरिक्त फ़ार्मों की आवश्यकता है तो जनवरी में ही इनका आर्डर किया जाना चाहिए। कृपया इतना ही आर्डर कीजिए जितना कि आपको दिसम्बर १९९६ के अन्त तक चल जाए।
▪ पुनः उपलब्ध प्रकाशन:
क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?—मलयालम
मृत प्रियजनों के लिए क्या आशा? (ट्रैक्ट न. १६)—अंग्रेज़ी, मलयालम
जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं? —मलयालम
आप बाइबल पर क्यों भरोसा कर सकते हैं (ट्रैक्ट न. १३) —तमिल