वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 5/96 पेज 2
  • मई के लिए सेवा सभाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • मई के लिए सेवा सभाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1996
  • उपशीर्षक
  • मई ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मई १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मई २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मई २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—1996
km 5/96 पेज 2

मई के लिए सेवा सभाएँ

मई ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १५३ (४४)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। “गर्मियों के लिए आपकी क्या योजनाएँ हैं?” पर पुनर्विचार कीजिए।

१५ मि: “एकनिष्ठ होइए!” सवाल और जवाब। जैसे समय अनुमति दे, अक्‍तूबर १५, १९८१, प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ २५ के “परिवार के तौर पर चर्चा करने के लिए मुद्दे” पर विचार कीजिए।

२० मि: “अपने पड़ोसी को सच्चाई बताइए।” सवाल और जवाब। सुझायी गयी प्रस्तुतियों पर पुनर्विचार कीजिए। शुरू करने के लिए संक्षिप्त प्रस्तुतियों का इस्तेमाल करते हुए, पत्रिका वितरण में हिस्सा लेने के लिए नए जनों को प्रोत्साहित कीजिए। अभिदान भेंट के दो प्रदर्शन करवाइए। यदि अभिदान से इनकार किया जाता है तो पत्रिकाओं की एक या कई एकल प्रतियाँ पेश करने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए।

गीत १४८ (८१) और समाप्ति प्रार्थना।

मई १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ६३ (३२)

७ मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।

१८ मि: “हमारे पास आध्यात्मिक रूप से इससे बेहतर कभी नहीं था!” सवाल और जवाब। दो या तीन प्रकाशकों से, जिनमें से एक किशोर है, उनकी आशीषों का ज़िक्र करवाइए। पवित्र सेवा में किस प्रकार बढ़ा हुआ मूल्यांकन उत्साही गतिविधि के लिए हमें प्रेरित करता है, यह दिखाते हुए समाप्त कीजिए।

२० मि: “सब मनुष्यों के लिए सब कुछ बनना।” अनुच्छेद १-९ पर सवाल-और-जवाब द्वारा चर्चा। अनुच्छेद ५ और ६ पढ़िए। हम जो कहते हैं उसके बारे में सावधान रहने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए—कि व्यवहार-कुशल होने का अर्थ समझौता करना नहीं है। साथ ही, जबकि उन धार्मिक विचारों का कुछ ज्ञान होना लाभदायक है, जिनका हम क्षेत्र में सामना करते हैं, हमें यहोवा के नाम की प्रशंसा करने और राज्य के सुसमाचार को प्रचार करने के अपने लक्ष्य को अपनी नज़रों से ओझल होने नहीं देना चाहिए। ऐसी एक अनुभूति को मानवी तत्त्वज्ञानों पर लम्बी-चौड़ी बहस में पड़ने से हमें दूर रखना चाहिए जो इतना अकसर निरर्थक साबित होती हैं।

गीत १९३ (१०३) और समाप्ति प्रार्थना।

मई २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १२६ (५८)

१० मी: स्थानीय घोषणाएँ। पत्रिका वितरण में हिस्सा लेने के लिए सब को प्रोत्साहित कीजिए।

१५ मी: “सच्चाई बोलते रहिए।” ख़ास अभियान के दौरान अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य से, जहाँ भी अभिदान या पत्रिकाएँ दी गयी हैं वहाँ पुनःभेंट करने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए। यदि पहली भेंट में केवल पत्रिकाएँ स्वीकारी गयी थीं, तो पुनःभेंट में अभिदान पेश किया जा सकता है, या एक पत्रिका मार्ग शुरू किया जा सकता है। दो संक्षिप्त प्रदर्शन करवाइए।

२० मि: “सब मनुष्यों के लिए सब कुछ बनना।” अनुच्छेद १० से लेकर अन्त तक, श्रोतागण के साथ चर्चा। दिए गए चार वार्तालाप रोधकों में से प्रत्येक पर जवाब देने के कुछ तरीक़ों पर संक्षिप्त प्रदर्शन करवाइए। प्रकाशकों को, जब भी वे सेवकाई में हिस्सा लेते हैं, तब इस अंतःपत्र के चार पन्‍नों को अपने साथ रखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। वे इसे रीज़निंग पुस्तक की अपनी निजी प्रति के अन्दर रख सकते हैं।

गीत २८ (५) और समाप्ति प्रार्थना।

मई २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १२१ (२०)

५ मि: स्थानीय घोषणाएँ।

१५ मि: जून के दौरान ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पेश करना। सेवा ओवरसियर पहले चर्चा करता है कि ज्ञान पुस्तक क्यों प्रकाशित की गयी थी। फिर वह दो या तीन योग्य प्रकाशकों के साथ इसकी कुछ विशेषताओं पर पुनर्विचार करता है। पुस्तक हमारे भविष्य, मानवी दुःख, परमेश्‍वर के राज्य, ईश्‍वरीय आचरण, पारिवारिक जीवन, और प्रार्थना के लाभों के बारे में सवालों के जवाब देती है। समूह में दो अलग-अलग व्यक्‍ति प्रस्तुति प्रदर्शित करते हैं जिन्हें या तो प्रारम्भिक भेंट में या एक पुनःभेंट में अध्ययन शुरू करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फिर सेवा ओवरसियर निम्नलिखित मुद्दों की चर्चा करता है। कम समय में ज़्यादा प्रभावकारी बाइबल अध्ययन संचालित किए जाने की ज़रूरत है। यह पुस्तक इस उद्देश्‍य के लिए विशेषकर लिखी गयी थी। यह सच्चाई को एक सकारात्मक, संक्षिप्त तरीक़े से पेश करती है। हरेक अनुच्छेद पर, साथ ही साथ हर अध्याय के अन्त में सवाल हमें मुख्य मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद करते हैं। इस पुस्तक में बपतिस्मा प्राप्त करने की इच्छा रखनेवाले नए-नए समर्पित जनों से पूछे जानेवाले सवालों के जवाब शामिल हैं। जून में अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य से कार्य करने के लिए सब को प्रोत्साहित कीजिए।

१० मि: प्रश्‍न बक्स। पढ़िए और श्रोतागण के साथ चर्चा कीजिए।

१५ मि: “क्या आप बहुत व्यस्त हैं?” सवाल और जवाब। जैसे समय अनुमति दे, जून ८, १९९०, सजग होइए! (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १४-१६ से टिप्पणियाँ शामिल कीजिए। एक या दो प्रकाशकों से संक्षिप्त में वर्णन करवाइए कि उन्होंने एक व्यस्त ईश्‍वरशासित सारणी का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए क्या किया है।

गीत १५५ (३६) और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें