अक्तूबर के लिए सेवा सभाएँ
अक्तूबर ७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ४७ (२१)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। देश के लिए और स्थानीय कलीसिया के लिए जून की क्षेत्र सेवा रिपोर्ट पर टिप्पणी कीजिए।
१५ मि: प्रश्न बक्स। सेवा ओवरसियर अथवा अन्य योग्य प्राचीन श्रोताओं के साथ इस जानकारी पर चर्चा करता है।
२० मि: “स्वयं अपनी पत्रिका प्रस्तुति तैयार कीजिए।” (अनुच्छेद १-७) अनुच्छेद १-४ पर प्रश्न पूछिए, और फिर अनुच्छेद ५-७ की सलाह का इस्तेमाल करते हुए यह दिखाने के लिए दो या तीन संक्षिप्त प्रदर्शन करवाइए कि कैसे नवीनतम पत्रिकाओं का प्रयोग अभिदान पेश करने के लिए किया जा सकता है। मार्च १, १९८७, प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १७, अनुच्छेद ८-९ से टिप्पणियाँ शामिल कीजिए।
गीत २२२ (११९) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर १४ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ३९ (१६)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
१५ मि: “किसी बेहतर बात के सुसमाचार को प्रकाशित करना।” सवाल और जवाब। कुछ ऐसे इतिहास गढ़नेवाले लेखों की चर्चा कीजिए जो प्रहरीदुर्ग में आए हैं।—मार्च १, १९८७, का प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १३ देखिए।
२० मि: “स्वयं अपनी पत्रिका प्रस्तुति तैयार कीजिए।” (अनुच्छेद ८-११) सवाल और जवाब। जनवरी १, १९९४, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ २०-१, अनुच्छेद १८-२१ के चार सुझावों पर टिप्पणियाँ शामिल कीजिए। पत्रिकाओं के अक्तूबर अंकों को इस्तेमाल करते हुए दिखाइए कि कैसे एक प्रस्तुति तैयार करें: (१) एक ऐसे लेख को चुनिए जो सम्भवतः आपके क्षेत्र में दिलचस्पी को आकर्षित करेगा, (२) दिखाने के लिए एक दिलचस्प मुद्दे को तलाशिए, (३) एक ऐसा सवाल तैयार कीजिए जिसका इस्तेमाल उस मुद्दे की ओर ध्यान खींचने के लिए किया जा सकता है, (४) अगर अवसर दिया जाए तो पढ़ने के लिए एक शास्त्रवचन चुनिए, और (५) अपने आरम्भिक शब्दों की और आप पत्रिका के बारे में क्या कहेंगे उसकी तैयारी कीजिए ताकि आप गृहस्वामी को एक अभिदान स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। दो या तीन योग्य प्रकाशकों में प्रत्येक से एक प्रस्तुति प्रदर्शित करवाइए। एक युवा को शामिल कीजिए जो एक सरल पत्रिका प्रस्तुति प्रदर्शित करेगा। अगर एक अभिदान से इनकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को पेश करने के लिए निश्चित रहिए।
गीत ८२ (२६) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर २१ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १६९ (२८)
१५ मि: स्थानीय घोषणाएँ। समझाइए कि कैसे एक पत्रिका मार्ग शुरू किया जाए यदि एक व्यक्ति पत्रिकाएँ प्राप्त करने में दिलचस्पी दिखाता है परन्तु एक अभिदान स्वीकार नहीं करता: (१) प्रत्येक वितरण और विशिष्ट किए गए लेख को लिख लीजिए, (२) अगले अंकों के साथ लौटने का प्रबन्ध कीजिए, और (३) इन भेंटों को करने के लिए अपने साप्ताहिक सेवा नित्यक्रम में एक सुनिश्चित समय अलग रखिए। प्रत्येक पत्रिका मार्ग भेंट को एक पुनःभेंट के रूप में रिपोर्ट करना याद रखिए।
१५ मि: “अपने क्षेत्र को अच्छी तरह पूरा कीजिए।” लेख की और व्यवसायों में काम करने के लिए जो स्थानीय प्रबन्ध हैं उनकी चर्चा कीजिए। श्रोताओं को प्रोत्साहक अनुभवों को बताने के लिए आमंत्रित कीजिए जिनका उन्होंने आनन्द लिया जब उन्होंने अपने क्षेत्र में शामिल दुकानों में कार्य किया।
१५ मि: स्थानीय ज़रूरतें। अथवा मई १, १९९६, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ २१-४ के लेख “अन्त तक अपना भरोसा दृढ़ बनाए रखिए” पर एक प्राचीन द्वारा भाषण।
गीत १२ (५२) और समाप्ति प्रार्थना।
अक्तूबर २८ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २७ (७)
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। क्योंकि दिसम्बर में सांसारिक छुट्टियाँ आ रही हैं, शायद जिससे लौकिक काम और स्कूल से अवकाश मिले, सभी को सहयोगी पायनियरों के तौर पर अपना नाम लिखवाने की सम्भावना के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। सभी से इस सप्ताहान्त अक्तूबर क्षेत्र सेवा रिपोर्ट डालने का आग्रह कीजिए।
२० मि: “उपयुक्त समय को कैसे ख़रीदें।” सवाल और जवाब। दिसम्बर १, १९८९, प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ १६-१७, अनुच्छेद ७-११ से टिप्पणियाँ शामिल कीजिए।
१५ मि: नवम्बर के लिए साहित्य भेंट पर पुनर्विचार कीजिए। ज्ञान पुस्तक प्रस्तुत की जाएगी, और सभी वितरणों पर गृह बाइबल अध्ययन आरम्भ करने की दृष्टि से पुनःभेंट करने के लिए ख़ास प्रयास किया जाएगा। दो या तीन योग्य प्रकाशक पुस्तक के महत्त्व पर और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर चर्चा करते हैं। इसमें शामिल जानकारी समाज के हर क्षेत्र के लोगों के जीवन को छू लेती है। यह मूलभूत बाइबल विषयों और सिद्धान्तों की चर्चा करती है जिन्हें नए लोगों को समझने की ज़रूरत है, इससे पहले कि वे बपतिस्मा प्राप्त करें। यदि हम अध्ययन को अच्छी रफ़्तार से चलाते रहें, तो विद्यार्थी तेज़ प्रगति कर सकता है। सीधी प्रस्तुति का इस्तेमाल करते हुए एक अध्ययन कैसे आरम्भ करें इसकी चर्चा कीजिए और उसे प्रदर्शित कीजिए: पृष्ठ ४-५ के चित्र और चित्र-शीर्षक पर पुनर्विचार कीजिए; अपने अध्ययन तरीक़े को समझाइए; अध्याय १ के प्रथम पाँच अनुच्छेदों की संक्षिप्त चर्चा कीजिए; बाद में लौटकर चर्चा को जारी रखने के लिए और इस सवाल का जवाब देने के लिए एक समय नियत कीजिए, क्या अनन्त जीवन केवल एक स्वप्न है? एक गृह बाइबल अध्ययन संचालित करने के विशेषाधिकार के साथ जो आनन्द मिलता है उस पर ज़ोर दीजिए।
गीत १६२ (८९) और समाप्ति प्रार्थना।