मई के लिए सेवा सभाएँ
मई ५ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १३०
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ।
१२ मि:“लगातार यीशु के पीछे चलिए।” सवाल और जवाब। जून १, १९९३, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ ११ से अनुभवों को शामिल कीजिए।
२३ मि:“दिलचस्पी दिखानेवाले सभी लोगों के लिए सच्ची परवाह दिखाइए।” श्रोतागण के साथ चर्चा। सभी दिलचस्पी दिखानेवालों से पुनःभेंट करने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए। सार्वजनिक स्थानों पर मिले व्यक्तियों से उनके घर का पता लेने का अनुरोध करने के कुछ व्यवहारकुशल तरीक़े सुझाइए ताकि हम उन्हें आगे और साक्षी दे सकें। योग्य प्रकाशकों द्वारा अनुच्छेद ६-९ में सुझाई गई प्रस्तुतियों में से दो को प्रदर्शित करवाइए। मार्च १९९७ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र के पृष्ठ ३ पर बक्स “पुनःभेंट करने में कैसे सफल हों” पर पुनर्विचार कीजिए। पुनःभेंट करने के लिए हर सप्ताह कुछ समय निर्धारित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित कीजिए।
गीत १५१ और समाप्ति प्रार्थना।
मई १२ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १३३
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
१२ मि:प्रश्न बक्स। एक प्राचीन द्वारा भाषण।
२३ मि:“ट्रैक्टों का प्रयोग करने के द्वारा अपनी ज्योति चमकाइए।” सवाल और जवाब। अनुच्छेद ६ और ७ के वार्तालापों को प्रदर्शित कीजिए। प्रकाशकों को अपने साथ हर समय अनेक भाषाओं में ट्रैक्ट रखने के लिए प्रोत्साहित कीजिए और कलीसिया में उपलब्ध ट्रैक्टों का ज़िक्र कीजिए।
गीत १६२ और समाप्ति प्रार्थना।
मई १९ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १३९
७ मि:स्थानीय घोषणाएँ।
२० मि:“प्रगतिशील गृह बाइबल अध्ययन संचालित करना।” योग्य भाई ऐसे एक या दो प्रकाशकों के साथ लेख पर चर्चा करता है जो अध्ययन संचालित करने में सफल हैं। ज्ञान पुस्तक के कुछ हिस्सों को उदाहरणों के रूप में इस्तेमाल करके, वे उन शिक्षण तकनीकों के बारे में बताते हैं जो उन्हें अपने अध्ययन को एक संतुलित चाल से आगे बढ़ाते रहने में मदद करती हैं, और साथ ही यह जान लेने का मौक़ा देती हैं कि विद्यार्थी वास्तव में क्या सीख रहा है।—जून १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र के अनुच्छेद ५, ८, १२, और २१ देखिए।
१८ मि:“अभिदान को कैसे सँभालें।” सवाल और जवाब। “बेहतर सेवा निश्चित करने के लिए आप क्या कर सकते हैं” बक्स में दिए गए ऐसे मुद्दों की चर्चा कीजिए जो लागू होते हैं। सही-सही, साफ़-सुथरा लिखने, और तत्परता के लिए प्रोत्साहित कीजिए। प्रकाशकों को सुझाव दीजिए कि अभिदान प्राप्त करते समय वे इस अंतःपत्र की सहायता लेने के लिए इसे पास रखें।
गीत १६५ और समाप्ति प्रार्थना।
मई २६ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १४८
१५ मि:स्थानीय घोषणाएँ। जून की साहित्य भेंट पर पुनर्विचार कीजिए। ज्ञान पुस्तक का इस्तेमाल करते हुए, समझाइए कि पृष्ठ १०-११ पर अनुच्छेद १७-१९ में दिए गए विचार एक संक्षिप्त प्रस्तुति तैयार करने में कैसे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सभी को अध्ययन शुरू करने की कोशिश पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। दिलचस्पी दिखानेवालों को तेज़ी से प्रगति करने में मदद करने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए।—जनवरी १५, १९९६, प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ १३-१४ देखिए।
१२ मि:“हम बार-बार वापस क्यों जाते हैं?” सवाल और जवाब। उद्घोषक (अंग्रेज़ी) पुस्तक के पृष्ठ ५७० पर दिए गए बक्स के मुद्दों को शामिल कीजिए।
१८ मि:स्थानीय ज़रूरतें। कलीसिया की किसी आध्यात्मिक ज़रूरत को संबोधित करते हुए एक प्राचीन द्वारा भाषण या दो प्राचीनों द्वारा एक चर्चा। सुधार के लिए शास्त्रीय प्रोत्साहन और व्यावहारिक सुझाव दीजिए।
गीत १७४ और समाप्ति प्रार्थना।