जुलाई के लिए सेवा सभाएँ
जुलाई ७ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत ६
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। देश और स्थानीय कलीसिया की मार्च क्षेत्र सेवा रिपोर्ट पर टिप्पणी कीजिए।
१५ मि:“विश्वसनीयता का प्रतिफल मिलता है।” सवाल और जवाब। जनवरी २२, १९९३ की सजग होइए! (अंग्रेज़ी) के पृष्ठ १८-२१ में दिया गया उदाहरण शामिल कीजिए।
२० मि:“सांत्वना पाने में दूसरों की मदद कीजिए।” श्रोतागण के साथ चर्चा। एक या दो प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करवाइए। श्रोतागण को अन्य तरीक़े बताने के लिए आमंत्रित कीजिए जिनसे उन्होंने इन्हीं ब्रोशरों का इस्तेमाल करते हुए बातचीत शुरू की है। दिलचस्पी जगाने के लिए आसान, चुनिंदा शब्दों को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। (स्कूल गाइडबुक [अंग्रेज़ी] पृष्ठ ७, अनुच्छेद ९-११ देखिए।) दूसरे ब्रोशरों का ज़िक्र कीजिए जिन्हें पेश किया जा सकता है और जो कलीसिया में उपलब्ध हैं।
गीत ७० और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई १४ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत ५
१७ मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट। “राज्यगृह निधि” बक्स में दिए गए विषय को शामिल कीजिए। “हम पारिवारिक सुख पुस्तक का अध्ययन करेंगे” पर पुनर्विचार कीजिए। हरेक व्यक्ति को इस पुस्तक की व्यक्तिगत प्रति रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए और सभी को पहले से पाठों को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
१३ मि:“जहाँ कहीं भी लोग हैं साक्षी दीजिए।” एक भाषण। जैसे समय अनुमति दे, १९९७ वार्षिकी, (अंग्रेज़ी) पृष्ठ ४३-६ में से अतिरिक्त अनुभव शामिल किए जा सकते हैं।
१५ मि:माता-पिता—बचपन से ही अपने बच्चों को प्रशिक्षित कीजिए। माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को बचपन से ही प्रशिक्षित करने की ज़रूरत को बतानेवाले शास्त्रीय सिद्धांतों पर प्राचीन चर्चा करता है। (नीति. २२:६; २ तीमु. ३:१४, १५) कुछ माता-पिता सोचते हैं कि जब तक बच्चा अपने फ़ैसले ख़ुद करने लायक़ न हो जाए तब तक गहन बाइबल शिक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में अनेक बच्चों को संसार निगल गया है। आध्यात्मिक निर्देशन बचपन से ही दिया जाना चाहिए। (g-HI९७ ४/८ २६-७; w-HI८९ ३/१ १२-१३) ऐसे विवाहित दंपति का साक्षात्कार लीजिए जो अपने बच्चों की आध्यात्मिकता के लिए परवाह प्रदर्शित करता है। दिखाइए कि कैसे पिता अगुवाई करता है और माता और पिता दोनों अपने बच्चों के लिए नियमित, संपूर्ण शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने में अपना-अपना भाग अदा करते हैं। दंपति बताते हैं कि अपने बच्चों को सच्चाई सिखाने के लिए, घर पर एक अच्छा, व्यावहारिक कार्यक्रम रखने के बारे में संगठन द्वारा प्रदान की गई सलाहों को लागू करने के प्रयास में वे क्या करते आए हैं। परमेश्वर का वचन माता-पिता से जो करने का आग्रह करता है उसे लागू करने के महत्त्व पर प्राचीन ज़ोर देता है।—w८५ ४/१ २३; इफि. ६:१-४.
गीत ७१ और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई २१ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १४
१५ मि:स्थानीय घोषणाएँ। “पुरानी पुस्तकों का इस्तेमाल करना” पर चर्चा कीजिए। इसी सप्ताह, प्रकाशकों को अपने व्यक्तिगत पुस्तकालय में देखने और इन प्रकाशनों की ज़रूरत का पता लगाने के लिए और फिर साहित्य काउंटर से उनके ऑडर देने के लिए प्रोत्साहित कीजिए, ताकि कलीसिया इस महीने के अंत में संस्था से उनके लिए आवेदन कर सके।
१५ मि:“नए ब्रोशर और उसके कॆसेट का इस्तेमाल करने के द्वारा परमेश्वर की माँगों को सीखने में दूसरों की मदद कीजिए।” भाषण। जहाँ उपलब्ध हो माँग ब्रोशर के ऑडियो कॆसेट का इस्तेमाल करते हुए एक अध्ययन का प्रदर्शन करवाइए।
१५ मि:अनौपचारिक साक्षी देने के लिए तैयार रहिए। हर दिन, जिन लोगों से हम मिलते हैं उन्हें साक्षी देने के अवसर हमारे सामने आते हैं। जब एक अवसर मिलता है, तो शायद हमें पता चले कि हमारे पास इस्तेमाल के लिए बाइबल या कोई प्रकाशन नहीं है। पहले से योजना बनाइए। घर में, दरवाज़े के पास जहाँ आप मेहमानों का स्वागत करते हैं कुछ साहित्य उपलब्ध रखिए। विभिन्न प्रकार का साहित्य अपने ब्रीफ़केस या पर्स में रखिए, और इसे अपने साथ अपनी कार, अपने कार्यालय, या स्कूल में अपना सामान रखने की जगह पर रखिए। जब आप सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते हैं तो अपने पास इनमें से कुछ रखिए। जब आप व्यापारिक यात्रा करते हैं, अधिवेशनों के लिए यात्रा करते हैं, या छुट्टियों पर जाते हैं तो कुछ साहित्य साथ ले जाइए। स्कूल गाइडबुक, पृष्ठ ८०-२, अनुच्छेद ११-१६ में दी गई अतिरिक्त सलाहों पर चर्चा कीजिए। एक विक्रेता, एक सहकर्मी, एक सहपाठी, दूसरे यात्री, या किसी छुट्टियाँ मनानेवाले से वार्तालाप करने के अनेक तरीक़ों को संक्षिप्त में प्रदर्शित कीजिए।
गीत ७२ और समाप्ति प्रार्थना।
जुलाई २८ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १५
१२ मि:स्थानीय घोषणाएँ। सभी को अपनी क्षेत्र सेवकाई रिपोर्ट डालने की याद दिलाइए। अगस्त की साहित्य भेंट पर पुनर्विचार कीजिए। बाइबल अध्ययन आरंभ करने की कोशिश करते हुए, जुलाई में पेश किए गए ब्रोशर के अनुवर्तन के लिए अगस्त में पुनःभेंट पर ध्यान केंद्रित कीजिए। मार्च १९९७ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र को इस्तेमाल करते हुए, एक प्रभावकारी पुनःभेंट के लिए कुछ अनिवार्य बातों को उजागर कीजिए। अध्ययन माँग ब्रोशर या ज्ञान पुस्तक से शुरू किए जाने चाहिए। “हमारी ओर से कौन जाएगा?” से सकारात्मक टिप्पणियाँ शामिल कीजिए। जो लोग नियमित पायनियर कार्य नहीं कर सकते, वे शायद योजना बनाना चाहें कि वे आनेवाले सेवा वर्ष के किन महीनों में सहयोगी पायनियर कार्य करेंगे।
१८ मि:“व्यक्तिगत अध्ययन आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है।” सवाल और जवाब। जैसे समय अनुमति दे हवाला दिए गए शास्त्रवचनों को पढ़िए। सभी को व्यक्तिगत और पारिवारिक अध्ययन के लिए साप्ताहिक तालिका बनाने, और उसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
१५ मि:अपनी सेवकाई को पूरा कीजिए। सेवा ओवरसियर द्वारा पुस्तक हमारी सेवकाई (अंग्रेज़ी), पृष्ठ ५-८ पर आधारित भाषण। प्रचार कार्य के महत्त्व और अत्यावश्यकता पर ज़ोर दीजिए, और सभी को सेवकों के तौर पर अपनी सेवकाई को गंभीरता से लेने के लिए उत्तेजित कीजिए।
गीत ७५ और समाप्ति प्रार्थना।