वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/97 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1997
हमारी राज-सेवा—1997
km 10/97 पेज 7

घोषणाएँ

◼ साहित्य भेंट सितंबर: पुस्तक पारिवारिक सुख का रहस्य २० रुपए के चंदे पर। अक्‍तूबर: प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के लिए अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक-साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक-साल का अभिदान व अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता। यदि अभिदान से इंकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए प्रति के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। अभिदान लेते वक़्त, कृपया याद रखिए कि पंजाबी व उर्दू को छोड़ (जिनमें यह मासिक है), प्रहरीदुर्ग अब सभी भारतीय भाषाओं और नेपाली में अर्धमासिक है। सजग होइए! तमिल व मलयालम में अर्धमासिक है, लेकिन कन्‍नड़, गुजराती, तेलगू, नेपाली, मराठी व हिंदी में मासिक है। सजग होइए! की त्रैमासिक वितरक प्रतियाँ कलीसियाओं के लिए उर्दू, पंजाबी व बंगाली में उपलब्ध हैं, लेकिन इन तीन भाषाओं में व्यक्‍तिगत अभिदान उपलब्ध नहीं है। अक्‍तूबर १२ से राज्य समाचार क्र. ३५ वितरित किया जाएगा। नवंबर: राज्य समाचार क्र. ३५ का वितरण जारी रहेगा। राज्य समाचार क्र. ३५ की उपलब्ध सप्लाई ख़त्म हो जाने के बाद, २० रुपए में ज्ञान पुस्तक पेश की जा सकती है। दिसंबर: निम्नलिखित तीन पुस्तकों में से कोई भी एक पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, (छोटा आकार २५ रुपए का है), बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक, (छोटा आकार ३० रुपए का है), या वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। विकल्प के तौर पर, जुलाई की हमारी राज्य सेवकाई में सूचीबद्ध की गयी विशेष दर की किसी भी पुस्तक को ढाई रुपए में पेश किया जा सकता है। जनवरी: संस्था द्वारा आधी क़ीमत या विशेष दर की सूचीबद्ध कोई भी १९२-पृष्ठवाली पुरानी पुस्तकें। जहाँ स्थानीय भाषा में ऐसी कोई भी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, ज्ञान या पारिवारिक सुख पुस्तकों को २० रुपए के चंदे पर पेश किया जा सकता है। सूचना: जिन कलीसियाओं ने उपरोक्‍त किसी भी अभियान सामग्री का निवेदन अभी तक नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ॉर्म (S-AB-14) में ऐसा करना चाहिए।

◼ कलीसिया के साथ संगति करनेवाले लोगों को प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के सभी नए और नवीकरण अभिदान, जिनमें उनके निजी अभिदान भी शामिल हैं, कलीसिया के ज़रिए भेजना चाहिए।

◼ हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक का अंतःपत्र “१९९८ के लिए ईश्‍वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका” है और उसे पूरे १९९८ में इस्तेमाल के लिए रखा जाना चाहिए।

◼ क्योंकि नवंबर के महीने में पाँच पूर्ण सप्ताहांत हैं, सो वह महीना अनेकों के लिए सहयोगी पायनियर कार्य करने का सुविधाजनक समय हो सकता है।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक (छोटा आकार) —कन्‍नड़

पारिवारिक सुख का रहस्य —उर्दू

प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के सजिल्द खंड—१९९६ —अंग्रेज़ी

◼ पुनः उपलब्ध प्रकाशन:

पवित्र शास्त्र का नया संसार अनुवाद डीलक्स पॉकॆट-साइज़ (Dlbi25) काला और मरून —अंग्रेज़ी

मृत्यु पर विजय—क्या यह आपके लिए संभव है? —गुजराती, तमिल

◼ प्रकाशन जो उपलब्ध नहीं हैं:

एक नयी पृथ्वी में उत्तरजीविता —मलयालम

एकमात्र सच्चे परमेश्‍वर की उपासना में संयुक्‍त —मलयालम

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें