ईश्वरशासित समाचार
◼ आर्मीनिया: दिसंबर की रिपोर्ट के मुताबिक ४,७४१ प्रचारकों में से हरेक ने औसत १६ घंटे प्रचार कार्य में बिताए। प्रचारकों की यह नयी संख्या पिछले साल की औसत संख्या से १७ प्रतिशत ज़्यादा है।
◼ चिली: पायनियर सेवा के घंटे कम किए जाने की खबर को बहुत जोश से स्वीकार किया गया। इसका सबूत है रेग्युलर पायनियरों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या, जनवरी में ४,३५१ ने रिपोर्ट किया। इसके अलावा, ५,१७५ लोगों ने ऑक्ज़लरी पायनियरिंग की। यह संख्या इस सेवा साल की सबसे बड़ी संख्या है।
◼ यूक्रेन: जनवरी में १,००,१२९ प्रचारक थे, जिनमें से १२ प्रतिशत प्रचारक किसी-न-किसी किस्म की पूरे समय की सेवकाई कर रहे थे। यूक्रेन में रेग्युलर पायनियरों की संख्या ५,५१६ तक पहुँची, जो कि लगातार २७वीं शिखर संख्या है। इसके अलावा, ६,४६८ प्रचारकों ने ऑक्ज़लरी पायनियर के तौर पर काम किया।