घोषणाएँ
▪ नवंबर के लिए साहित्य पेशकश: राज्य समाचार क्र. 36 बाँटा जाएगा। जो कलीसियाएँ अपनी टेरिट्री के सभी घरों में जाकर राज्य समाचार क्र. 36 बाँट देती हैं, वे बाद में इन्हीं लोगों को माँग ब्रोशर या ज्ञान किताब दे सकती हैं। अगर लोगों के पास ये साहित्य पहले से ही हैं तो आप उन्हें सर्वदा जीवित रहिए किताब या सृष्टि (अँग्रेज़ी) किताब दे सकते हैं। दिसंबर: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है के साथ न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन। जनवरी: ब्रोशर: यहोवा के गवाह बीसवीं शताब्दी में और यहोवा के गवाह संयुक्त रूप से पूरे विश्व में परमेश्वर की इच्छा पूरी करते हैं। 192 पेजवाली पुरानी किताबें भी पेश कर सकते हैं। फरवरी: जीवन—इसकी शुरूआत कैसे हुई? विकास से या सृष्टि से? (अँग्रेजी), प्रकाशितवाक्य—इसकी शानदार पूर्ति जल्द ही! (अँग्रेजी) या 192-पेज की कोई भी किताब, जिसका आपकी कलीसिया में स्टॉक हो।
▪ राज्य समाचार क्र. 36 कई भाषाओं में उपलब्ध है। इसलिए अगर आपकी कलीसिया को इस ट्रैक्ट की और भी ज़रूरत हो, तो जल्द-से-जल्द इसका ऑर्डर दीजिए। अभियान खत्म होने के बाद भी जिन कलीसियाओं के पास ये ट्रैक्ट हों, वे इन्हें घर-घर की सेवकाई में या दूसरे मौकों पर दे सकते हैं, ठीक जैसे हम बाकी ट्रैक्ट देते हैं। अगर उचित हो तो, जिन घरों में ताला लगा होता है, वहाँ ट्रैक्ट की एक-एक कॉपी ऐसी जगह रख दीजिए, जहाँ आने-जानेवालों की नज़र न पड़े। ट्रैक्ट की जितनी भी कॉपियाँ बच गई हों, उन्हें बाँटने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि इसमें दिया गया ज़रूरी संदेश लोगों तक पहुँच सके।
▪ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्त किसी भाई को दिसंबर 1 या उसके बाद जल्द-से-जल्द कलीसिया के अकाउंट्स की जाँच करनी चाहिए। जब यह जाँच खत्म हो जाती है, तब इसकी घोषणा कलीसिया में अगली अकाउंट्स रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कीजिए।
▪ उपलब्ध नए साहित्य:
मरने पर हमारा क्या होता है? —उर्दू
▪ उपलब्ध नए वीडियो कैसेट:
जवान लोग पूछते हैं—मैं सच्चे दोस्त कैसे बना सकता हूँ? —अँग्रेज़ी
▪ फिर से उपलब्ध साहित्य:
कुरुक्षेत्र से अरमगिदोन तक—और आपकी उत्तरजीविता —कन्नड़, तमिल और तेलगू
▪ उपलब्ध ऑडियोकैसेट:
म्यूज़िक-ऑर्कैस्ट्रा: किंगडम मैलोड़ीज़, संख्या 1 से 8 (आठ ऑडियोकैसेट)
(ऊपर बताए गए ऑडियोकैसेट के लिए एलबम उपलब्ध नहीं हैं)