वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 11/04 पेज 2
  • सेवा सभा की तालिका

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • सेवा सभा की तालिका
  • हमारी राज-सेवा—2004
  • उपशीर्षक
  • नवंबर 8 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • नवंबर 15 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • नवंबर 22 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • नवंबर 29 से शुरू होनेवाला सप्ताह
  • दिसंबर 6 से शुरू होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—2004
km 11/04 पेज 2

सेवा सभा की तालिका

नवंबर 8 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 5 (46)

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनिंदा घोषणाएँ।

15 मि: “संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है पेश करना।” श्रोताओं से पूछिए कि उन्हें इस साहित्य की कौन-सी बातें अच्छी लगीं। दी गयीं पेशकश पर चर्चा कीजिए। इस ब्रोशर को कैसे पेश किया जा सकता है, इसका एक छोटा-सा प्रदर्शन दिखाइए। अगर आपके प्रचार के इलाके के लिए कोई और पेशकश ज़्यादा असरदार साबित होगी, तो उस पर चर्चा करके प्रदर्शन दिखाया जा सकता है।

20 मि: “वक्‍त की नज़ाकत को हमेशा ध्यान में रखें!”a जनवरी 15, 2000 की प्रहरीदुर्ग, पेज 12-13 से कुछ मुद्दे भी बताइए।

गीत 4 (43) और प्रार्थना।

नवंबर 15 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 21 (191)

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। अगर पेज 4 पर दिए सुझाव आपके प्रचार के इलाके के लिए कारगर हैं, तो उनका इस्तेमाल करके प्रदर्शन दिखाइए कि अक्टूबर-दिसंबर की सजग होइए! (पत्रिकाएँ पेश करने के कॉलम का पहला सुझाव) और नवंबर 15 की प्रहरीदुर्ग कैसे पेश करें। अगर आपके प्रचार के इलाके के लिए कुछ और पेशकश कारगर हों, तो उनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

15 मि: देने से मिलनेवाली खुशी का क्या आपने अनुभव किया है? नवंबर 1, 2004 की प्रहरीदुर्ग के पेज 19-23 से भाषण।

20 मि: निजी और पारिवारिक अध्ययन में इंडैक्स का इस्तेमाल करना। यह भाषण एक प्राचीन देगा जिसमें वह श्रोताओं के साथ चर्चा भी करेगा। यहोवा ने अपने वचन और संगठन के ज़रिए हमें अनमोल सलाहों और हौसला बढ़ानेवाली बातों का खज़ाना दिया है। उन्हें ढूँढ़ने के लिए हमारे पास एक अहम औज़ार है, वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स। चाहे बच्चे हों या बुज़ुर्ग, नए बपतिस्मा-शुदा प्रचारक हों या प्राचीन, वे सब इस इंडैक्स से किसी भी विषय पर फायदेमंद जानकारी पा सकते हैं। (1 तीमु. 3:15) प्रदर्शन दिखाइए कि कैसे एक प्राचीन और सहायक सेवक, चरवाही भेंट की तैयारी करते वक्‍त इंडैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बारे में चर्चा कीजिए कि प्रचारक फैसला लेते वक्‍त बाइबल से जुड़ी जानकारी पाने, अपने भाषण की तैयारी करने और हफ्ते की बाइबल पढ़ाई पर ज़्यादा समझ हासिल करने के लिए इंडैक्स का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। कलीसियाओं को खोजबीन करने के लिए हाल ही में जो प्रकाशन मिले हैं, उनका ज़्यादा-से-ज़्यादा इस्तेमाल करने के लिए सभी को उकसाइए।

गीत 9 (37) और प्रार्थना।

नवंबर 22 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 11 (85)

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। अकाउंट्‌स रिपोर्ट।

10 मि: कलीसिया की ज़रूरतें।

25 मि: “तरक्की करनेवाले बाइबल अध्ययन चलाना—भाग 3.”b दिए गए सवालों का इस्तेमाल कीजिए। पैराग्राफ 3 पर चर्चा करने के बाद, एक छोटा-सा प्रदर्शन दिखाइए जिसमें माँग ब्रोशर के पाठ 5, पैराग्राफ 1 से बाइबल अध्ययन चलाया जा रहा है। पैराग्राफ पढ़ा जा चुका है और सवाल का जवाब भी दिया जा चुका है। प्रदर्शन में प्रचारक और विद्यार्थी, यशायाह 45:18 और सभोपदेशक 1:4 पढ़कर उन पर चर्चा करते हैं। प्रचारक, विद्यार्थी से कुछ आसान सवाल पूछता है ताकि विद्यार्थी समझा सके कि जिस मुद्दे पर वे चर्चा कर रहे हैं, उसका इन आयतों से क्या ताल्लुक है।

गीत 26 (212) और प्रार्थना।

नवंबर 29 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 29 (222)

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। भाई-बहनों को याद दिलाइए कि वे नवंबर की प्रचार रिपोर्ट डाल दें। प्रदर्शन दिखाइए कि अक्टूबर-दिसंबर की सजग होइए! (पत्रिकाएँ पेश करने के कॉलम का तीसरा सुझाव) और दिसंबर 1 की प्रहरीदुर्ग कैसे पेश करें।

15 मि: प्रश्‍न बक्स। प्राचीन का भाषण।

20 मि: संतोष से भरी ज़िंदगी ब्रोशर का इस्तेमाल करके दिलचस्पी बढ़ाइए। सर्विस ओवरसियर का भाषण और श्रोताओं के साथ चर्चा। इस ब्रोशर को पेश करने पर मिले बढ़िया अनुभव बताने के लिए पहले से एक-दो प्रचारकों को तैयार कीजिए। पेज 2 पर दी गयी जानकारी की मदद से चंद शब्दों में बताइए कि ब्रोशर में क्या-क्या दिया गया है। और उन भागों पर श्रोताओं का ध्यान खींचिए जिन पर वापसी भेंट के दौरान चर्चा की जा सकती है। वापसी भेंट का एक प्रदर्शन दिखाइए। जिस भाग का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें दिए एक या उससे ज़्यादा वचनों को पढ़कर उन पर चर्चा की जानी चाहिए। चंद मुलाकातों के बाद माँग ब्रोशर या ज्ञान किताब की पेशकश की जा सकती है।

गीत 20 (93) और प्रार्थना।

दिसंबर 6 से शुरू होनेवाला सप्ताह

गीत 6 (45)

10 मि: कलीसिया की घोषणाएँ। बताइए कि दिसंबर की साहित्य पेशकश क्या है। सर्वश्रेष्ठ मनुष्य किताब पेश करने के एक या दो प्रदर्शन दिखाइए।

20 मि: “क्या आप मदद कर सकते हैं?”c ऐसे एक या दो प्रचारकों का इंटरव्यू लीजिए जो दूसरों से मदद या हौसला-अफज़ाई पाकर बहुत एहसानमंद हैं।

15 मि: सेवा सभा से पूरा-पूरा फायदा उठाइए। आवर मिनिस्ट्री किताब के पेज 71-2 से श्रोताओं के साथ चर्चा। कुशल मसीही सेवक बनने में सेवा सभा किन पाँच तरीकों से हमारी मदद करती है? पिछले महीने के कार्यक्रम से कुछ मिसालें बताइए। सेवा सभा के लिए पहले से तैयारी करने के क्या फायदे हैं? हमें क्यों बिना नागा इसमें हाज़िर होना चाहिए? बाइबल में इससे मिलती-जुलती किस सभा का ज़िक्र किया गया है?

गीत 28 (224) और प्रार्थना।

[फुटनोट]

a एक मिनट से भी कम समय में लेख का परिचय दीजिए और फिर सवाल-जवाब के साथ चर्चा कीजिए।

b एक मिनट से भी कम समय में लेख का परिचय दीजिए और फिर सवाल-जवाब के साथ चर्चा कीजिए।

c एक मिनट से भी कम समय में लेख का परिचय दीजिए और फिर सवाल-जवाब के साथ चर्चा कीजिए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें