घोषणाएँ
◼ नवंबर के लिए साहित्य पेशकश: संतोष से भरी ज़िंदगी ब्रोशर। अगर यह आपकी भाषा में उपलब्ध नहीं है, तो बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक या सर्वश्रेष्ठ मनुष्य किताब पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। या इसके बदले दूसरे साहित्य दीजिए जैसे बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक और आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं। जनवरी: 192 पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है जिसका रंग समय गुज़रते पीला पड़ गया है या रंग उतर गया है। या फिर सन् 1990 से पहले छपी कोई भी किताब पेश की जा सकती है। जिन कलीसियाओं के पास ऐसी कोई भी पुरानी किताब नहीं है, वे मैनकाइंड्स सर्च फॉर गॉड या पारिवारिक सुख का रहस्य किताब पेश कर सकती हैं।
◼ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके ज़रिए नियुक्त किसी भाई को दिसंबर 1 या उसके बाद जल्द-से-जल्द कलीसिया के अकाउंट्स की ऑडिट करनी चाहिए। फिर कलीसिया की अगली अकाउंट्स रिपोर्ट पढ़कर सुनाने के बाद ऑडिट किए जाने की घोषणा कीजिए।
◼ शाखा दफ्तर के लिए सभी प्रिसाइडिंग ओवरसियरों और सेक्रेट्रियों के मौजूदा पतों और टेलीफोन नंबरों का नया रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है। अगर इनमें किसी भी वक्त कोई फेरबदल होती है, तो कलीसिया की सर्विस कमिटी को प्रिसाइडिंग ओवरसियर/सेक्रेट्री के पते में फेरबदल (S-29) फॉर्म को भरकर, उस पर दस्तखत करके तुरंत शाखा दफ्तर को भेज देना चाहिए। अगर STD कोड बदलते हैं, तो इसकी सूचना भी दी जानी चाहिए।
◼ नवंबर 12-14, 2004 के दौरान पुणे में होनेवाले ज़िला अधिवेशन में, बधिरों के लिए साइन लैंग्वेज में कार्यक्रम पेश करने का इंतज़ाम किया जा रहा है।
◼ दिसंबर 24-26, 2004 के दौरान मदुरै में होनेवाले ज़िला अधिवेशन का हॉल बदल दिया गया है। कृपया नया पता नोट कीजिए: Devasagayam Higher Matriculation School Grounds, Pasumalai, Madurai 625 004.
◼ नवंबर 12-14, 2004 के दौरान पोर्ट-ब्लेयर में होनेवाले ज़िला अधिवेशन का हॉल बदल दिया गया है। कृपया नया पता नोट कीजिए: Andaman Tamizhar Sangam, Phoenix Bay, Port Blair.
◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
युवाओं के प्रश्न—व्यावहारिक उत्तर —अँग्रेज़ी, नेपाली
आपके जीवन को लहू कैसे बचा सकता है? —तमिल, मलयालम
जीवन का उद्देश्य क्या है? आप इसे कैसे पा सकते हैं? —गुजराती, पंजाबी
चर्चा के लिए बाइबल के विषय (दोबारा तैयार किया गया) —तेलगू, बंगाली
फ़िरदौस की राह की तलाश कैसे की जाए (मुसलिमों के लिए) —उर्दू
यहोवा के साक्षी क्या विश्वास करते हैं? (ट्रैक्ट नं. 14) —अँग्रेज़ी, असमी, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कोंकणी (कैनरीस), कोंकणी (रोमन), गुजराती, तमिल, तेलगू, नेपाली, मनीपुरी, मराठी, मलयालम, मिज़ो, सिंधी, हिंदी