परमेश्वर की सेवा स्कूल की चर्चा
अक्टूबर 31, 2005 से शुरू होनेवाले हफ्ते में, परमेश्वर की सेवा स्कूल में नीचे दिए गए सवालों की ज़बानी चर्चा होगी। स्कूल अध्यक्ष, 30 मिनट के लिए सितंबर 5 से अक्टूबर 31, 2005 तक के हफ्तों में पेश किए भागों पर दोबारा चर्चा करेगा। [ध्यान दीजिए: अगर किसी सवाल के बाद कोई हवाले नहीं दिए गए हैं, तो वहाँ जवाब के लिए आपको खुद खोजबीन करनी होगी।—सेवा स्कूल किताब के पेज 36-7 देखिए।]
भाषण के गुण
1. हम परमेश्वर के वचन से जो सिखाते हैं, वह सुननेवालों के दिल तक कैसे पहुँचा सकते हैं? (मत्ती 13:19) [be-HI पेज 258 पैरा. 1-2, बक्स]
2. किसी के दिल की बात जानने में क्या बात हमारी मदद कर सकती है, मगर साथ ही हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए? [be-HI पेज 259 पैरा. 2-3]
3. विद्यार्थी को सिखाते वक्त, यहोवा के बढ़िया गुणों पर ज़ोर देना क्यों ज़रूरी है? [be-HI पेज 260 पैरा. 1]
4. हमारे बाइबल विद्यार्थियों को किन मामलों में सुधार करना है, यह समझने में हम उनकी मदद कैसे कर सकते हैं? [be-HI पेज 260 पैरा. 4–पेज 261 पैरा. 1]
5. हम अपने बाइबल विद्यार्थियों या सुननेवालों को खुद के इरादों की जाँच करने में क्या मदद दे सकते हैं? [be-HI पेज 262 पैरा. 2-3]
भाग नं. 1
6. यहोवा को ‘सच्ची लगन से खोजने’ का मतलब क्या है, और हम कैसे दिखा सकते हैं कि हम भी ऐसा कर रहे हैं? (इब्रा. 11:6, NW) [w03-HI 8/15 पेज 25 पैरा. 2; पेज 26 पैरा. 2-3; पेज 27 पैरा. 2]
7. ‘खरी बातें’ क्या हैं, और कलीसिया के प्राचीन कैसे दिखा सकते हैं कि वे इन्हें मानते हैं? (2 तीमु. 1:13, 14) [w03-HI 1/1 पेज 29 पैरा. 3–पेज 30 पैरा. 1]
8. आज किन मायनों में सच्चे उपासक एक हैं? [wt-HI पेज 8 पैरा. 9]
9. जैसे-जैसे हम परमेश्वर के बारे में सीखते हैं, हमारी ज़िंदगी पर उसका क्या असर होता है? [wt-HI पेज 15 पैरा. 2]
10. बाइबल में पायी जानेवाली किन सच्चाइयों को जानकर इसके बारे में कुछ लोगों का नज़रिया बदला है, और क्यों? [wt-HI पेज 24 पैरा. 4]
हफ्ते की बाइबल पढ़ाई
11. क्या 2 राजा 13:21 यह दिखाता है कि मरे हुओं के अवशेषों की पूजा करना सही है?
12. क्या हिजकिय्याह ने मिस्र के साथ संधि की थी? (2 राजा 18:19-21, 25)
13. हालाँकि अश्शूर के ऐतिहासिक लेख यह साफ-साफ नहीं बताते कि यहोवा ने कैसे सन्हेरीब को बुरी तरह परास्त कर दिया था, फिर भी इन लेखों में बतायी कौन-सी बातें आपको दिलचस्प लगती हैं? (2 राजा 19:35, 36)
14. शालतीएल का पिता कौन था? (1 इति. 3:16-18, NHT)
15. राजा शाऊल के दिनों के रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र ने आज के परमेश्वर के सभी सेवकों के लिए कैसे एक अच्छी मिसाल कायम की? (1 इति. 5:18-22)