घोषणाएँ
◼ अक्टूबर के लिए साहित्य पेशकश: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! दोनों पत्रिकाओं का एक-एक अंक पेश कीजिए। जो दिलचस्पी दिखाते हैं, उन्हें माँग ब्रोशर भी दीजिए। नवंबर: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर कोई कहता है कि उसके घर में बच्चे नहीं हैं, तो उसे ज्ञान किताब या ट्रैक्ट क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब। या अगर कलीसिया में इन किताबों का स्टॉक हो तो ये दी जा सकती हैं: बाइबल—परमेश्वर का वचन या इंसानों का? (अँग्रेज़ी) बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक और आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं। जनवरी: 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है जिसका रंग समय गुज़रते पीला पड़ गया है, या जो बदरंग हो गया है, या फिर जो सन् 1991 से पहले छपी हो। अगर कोई घर-मालिक किताब लेने से इनकार कर देता है, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए।
◼ अक्टूबर में पाँच शनिवार-रविवार हैं, इसलिए यह महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया होगा।
◼ हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक का इंसर्ट है, “सन् 2006 के लिए परमेश्वर की सेवा स्कूल का कार्यक्रम।” अगले पूरे साल के दौरान इस इंसर्ट को इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए इसे सँभालकर रखिए।