घोषणाएँ
◼ जून के लिए साहित्य पेशकश: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर यह किताब घर-मालिक की भाषा में उपलब्ध नहीं है, तो किताब वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक पेश कीजिए। जुलाई और अगस्त: नीचे दिए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए!, क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?, क्या परमेश्वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपका कोई अपना मर जाए, जागते रहो!, जीवन का उद्देश्य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” मरने पर हमारा क्या होता है? (अँग्रेज़ी), और वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा। जहाँ सही लगे वहाँ ये ब्रोशर दिए जा सकते हैं: क्या कभी युद्ध के बिना एक संसार होगा? (अँग्रेज़ी), मृत जनों की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या नुकसान पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्त्व में हैं? (अँग्रेज़ी), संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है, सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश की जानी चाहिए। ध्यान रखिए कि जिन लोगों को यह किताब दी जाती है, उनके साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से वापसी भेंट करनी चाहिए। बाइबल सिखाती है किताब के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? भी पेश कीजिए।
◼ क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? ट्रैक्ट कैसे पेश करें, इस बारे में सुझावों के लिए कृपया नवंबर 2001 की हमारी राज्य सेवकाई का पेज 3 देखिए।
◼ जुलाई का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।
◼ युवा लोग पूछते हैं—मैं सच्चे दोस्त कैसे बना सकता हूँ? (अँग्रेज़ी) इस वीडियो पर सितंबर की एक सेवा सभा में चर्चा की जाएगी। अगर इस वीडियो की कॉपियों की ज़रूरत हो तो कलीसिया के ज़रिए जल्द-से-जल्द गुज़ारिश की जानी चाहिए।
◼ ब्रेल भाषा में उपलब्ध नए साहित्य:
बाइबल असल में क्या सिखाती है?
बहुत जल्द सारे दुःख दूर होनेवाले हैं! —अँग्रेज़ी-ब्रेल ग्रेड दो