वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 8/06 पेज 3
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2006
हमारी राज-सेवा—2006
km 8/06 पेज 3

घोषणाएँ

◼ अगस्त के लिए साहित्य पेशकश: नीचे दिए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है: अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिए!, क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?, क्या परमेश्‍वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, जब आपका कोई अपना मर जाए, जागते रहो!, जीवन का उद्देश्‍य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ,” और वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा। जहाँ सही लगे वहाँ ये ब्रोशर दिए जा सकते हैं: क्या कभी युद्ध के बिना एक संसार होगा? (अँग्रेज़ी), मृत जनों की आत्माएँ—क्या वे आपकी मदद कर सकती हैं या नुकसान पहुँचा सकती हैं? क्या वे सचमुच अस्तित्त्व में हैं? (अँग्रेज़ी), संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है, सब लोगों के लिए एक किताब और हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा? सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश की जानी चाहिए। ध्यान रखिए कि जिन लोगों को यह किताब दी जाती है, उनके साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से वापसी भेंट करनी चाहिए। बाइबल सिखाती है किताब के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? भी पेश कीजिए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए ताकि बाइबल में उसकी दिलचस्पी को और बढ़ाया जा सके। नवंबर: महान शिक्षक से सीखिए (अँग्रेज़ी) किताब पेश कीजिए। अगर यह किताब घर-मालिक की भाषा में उपलब्ध नहीं है, तो किताब सर्वश्रेष्ठ मनुष्य या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक के साथ ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए।

◼ प्रमुख अध्यक्ष या उसके ठहराए किसी भाई को सितंबर 1 या उसके बाद जल्द-से-जल्द कलीसिया के हिसाब-किताब की लेखा जाँच करनी चाहिए। अगर राज्य घर के रख-रखाव या निर्माण काम का अलग से हिसाब-किताब रखा गया है, तो इसकी भी लेखा जाँच कराने का इंतज़ाम किया जाना चाहिए। इसके बाद, जब कलीसिया का हिसाब-किताब पढ़ा जाता है, तो लेखा जाँच के पूरा होने की भी घोषणा की जानी चाहिए।

◼ जनवरी 8,2007 से शुरू होनेवाले हफ्ते से, हम कलीसिया पुस्तक अध्ययन में एकमात्र सच्चे परमेश्‍वर की उपासना करें किताब का अध्ययन करेंगे। उसके बाद, जून 4,2007 से शुरू होनेवाले हफ्ते से, हम कलीसिया पुस्तक अध्ययन में यहोवा के करीब आओ किताब का अध्ययन करेंगे। इस दौरान, कलीसिया में इस किताब की कॉपियाँ काफी तादाद में उपलब्ध होनी चाहिए।

◼ कलीसियाओं के पास फिलहाल जिन साहित्य और पत्रिकाओं का स्टॉक है, उसकी सालाना इन्वेंट्री अगर हो सके तो अगस्त 31,2006 को या उसके बाद जल्द-से-जल्द लेनी चाहिए। यह इन्वेंट्री उसी तरह लेनी चाहिए जिस तरह हर महीने लिट्रेचर कोऑर्डिनेटर साहित्य की गिनती करता है। साहित्य की कुल संख्या लिट्रेचर इन्वेंट्री फॉर्म (S-18) पर लिखनी चाहिए। कलीसिया के पास जो पत्रिकाएँ हैं, उनकी कुल गिनती मैगज़ीन सर्वेन्ट्‌स से मिल सकती है। साहित्य और पत्रिकाओं की देखरेख करनेवाली कलीसिया के सचिव की निगरानी में यह इन्वेंट्री ली जानी चाहिए। वह भाई और उसी कलीसिया का प्रमुख अध्यक्ष, दोनों इस फॉर्म पर दस्तखत करेंगे। साहित्य और पत्रिकाओं की देखरेख करनेवाली हर कलीसिया को लिट्रेचर इन्वेंट्री फॉर्म (S-18) की तीन कॉपियाँ मिलेंगी। कृपया सितंबर 6 तक ओरिजिनल फॉर्म को डाक के ज़रिए शाखा दफ्तर को ज़रूर भेज दीजिए। एक कॉपी अपनी फाइल में रखिए। और तीसरी कॉपी को वर्क-शीट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ऑफ द होली स्क्रिप्चर्स्‌ —अँग्रेज़ी

आम तौर पर बाइबल जिस साइज़ में आती है, वैसी बाइबल सॉफ्ट कवर में उपलब्ध है। हालाँकि यह बाइबल खासकर प्रचार में लोगों को देने के लिए तैयार की गयी है, मगर भाई-बहन अपने लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अब से बाइबल की गुज़ारिश करते वक्‍त, अगर भाई-बहन यह नहीं बताएँगे कि उन्हें कैसी बाइबल चाहिए, तो उन्हें सॉफ्ट कवरवाली बाइबल ही मिलेंगी। ज़्यादा जानकारी के लिए अगस्त 1,2005 को भेजा हमारा खत (अँग्रेज़ी) देखिए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें