वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/07 पेज 1
  • शाखा दफ्तर का खत

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • शाखा दफ्तर का खत
  • हमारी राज-सेवा—2007
  • मिलते-जुलते लेख
  • शाखा दफ्तर में क्या किया जाता है?
    आज कौन यहोवा की मरज़ी पूरी कर रहे हैं?
  • शाखा दफ्तर का खत
    हमारी राज-सेवा—2005
  • ज़्यादा सेवा करने के तरीके
    यहोवा की मरज़ी पूरी करने के लिए संगठित
  • हमारे पायनियरों की क़दर करना
    हमारी राज-सेवा—1990
और देखिए
हमारी राज-सेवा—2007
km 9/07 पेज 1

शाखा दफ्तर का खत

प्यारे राज्य प्रचारको:

सन्‌ 2007 के सेवा साल के दौरान, भारत की शाखा के इलाके में प्रचार काम में जो तरक्की हुई है, उसे देखकर हमें बहुत खुशी होती है! हमने मार्च के महीने में 1,628 पायनियरों और अप्रैल में 4,212 सहयोगी पायनियरों का एक नया शिखर हासिल किया। पायनियरों की बढ़ती तादाद का प्रचार काम पर बहुत अच्छा असर हो रहा है। मार्च महीने की रिपोर्ट के मुताबिक, 27,153 प्रचारकों ने 25,390 बाइबल अध्ययन चलाए। कुछ इलाकों में आए विरोध के बावजूद, हमारे भाई-बहन राज्य का प्रचार करने में लगे हुए हैं।

“क्या धर्म के नाम पर किए जानेवाले बुरे कामों का कभी अंत होगा?” इस राज्य समाचार नं. 37 की करीब साढ़े नौ लाख कॉपियाँ भारत की शाखा के पूरे इलाके में बाँटी गयी थीं। दिलचस्पी दिखानेवालों ने राज्य समाचार के पीछे दिए कूपन को भरकर, जागते रहो! ब्रोशर और बाइबल अध्ययन की गुज़ारिश की थी। स्मारक का न्यौता बाँटने के लिए जो अभियान चलाया गया था, वह भी बहुत कामयाब रहा। इसकी वजह से इस साल स्मारक में 73,193 लोग हाज़िर हुए।

ऐसे अभियान चलाने का मकसद होता है, नेकदिल लोगों को यह जानने में मदद देना कि बाइबल असल में क्या सिखाती है। (मत्ती 28:19, 20) जब आप प्रचार में जाते हैं, तो दिलचस्पी दिखानेवालों का नाम-पता लेना मत भूलिए। और बाइबल अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य से उनसे दोबारा मिलिए। इस अहम काम में आपके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर काम करने में हमें बेहद खुशी होती है। इस मौके पर हम आपको अपना मसीही प्यार भेजते हैं।

आपके भाई,

भारत का शाखा दफ्तर

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें