घोषणाएँ
◼ नवंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक पेश कीजिए। अगर कोई कहता है कि उसके बच्चे नहीं हैं, तो उसे जागते रहो! ब्रोशर पेश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा। या अगर कलीसिया में इन किताबों का स्टॉक हो, तो ये भी दी जा सकती हैं: यहोवा के करीब आओ और पारिवारिक सुख का रहस्य। जनवरी: 192-पेजवाली ऐसी कोई भी किताब पेश की जा सकती है जो समय के गुज़रते पीली पड़ गयी है या जो बदरंग हो गयी है। या फिर सन् 1991 से पहले की छपी कोई भी किताब पेश की जा सकती है। जिन कलीसियाओं के पास ऐसी कोई भी पुरानी किताब नहीं है, वे (अगर उपलब्ध हो, तो) ज्ञान किताब या जागते रहो! ब्रोशर पेश कर सकती हैं। फरवरी: सिरजनहार (अँग्रेज़ी) किताब या पारिवारिक सुख का रहस्य किताब पेश कीजिए।
◼ दिसंबर का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि उसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।
◼ बाइबल पर आधारित ऐसे बहुत-से साहित्य उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग संस्कृति या धर्मों के लोगों को गवाही देने के लिए तैयार किए गए हैं। इन साहित्यों की सूची, साहित्य की देखरेख करनेवाले भाई के पास है।
◼ अगर कोई ज़िला अधिवेशनों में दुनिया-भर में होनेवाले काम के लिए चेक के ज़रिए दान देता है, या फिर चेक को सीधे शाखा दफ्तर को भेजता है, तो उसे “The Watch Tower Bible & Tract Society of India” को देय किया जाना चाहिए। चेक के साथ-साथ एक पत्र भी होना चाहिए, जिसमें दान देनेवाले का नाम, पूरा पता और यह जानकारी भी लिखी होनी चाहिए कि वह किस इरादे से दुनिया-भर में हो रहे प्रचार काम के लिए दान दे रहा है। अगर दान की रकम 50,000 रुपए से ज़्यादा है, तो कृपया अपना परमानैंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) भी दीजिए। यह हमें अपने ऑडिट रिकॉर्ड के लिए चाहिए। कृपया यह सारी जानकारी इस पते पर भेजिए: The Watch Tower Bible and Tract Society of India, 927/1, A V Pura, Post Box 6441, Yelahanka, Bangalore - 560 064.
◼ सभी प्रचारकों को बढ़ावा दिया जाता है कि अगर उन्होंने अभी तक अपना DPA कार्ड (ड्यूरबल पावर ऑफ अटॉरनी या स्थायी अधिकार पत्र) नहीं भरा है, तो वे उसे जल्द-से-जल्द भर लें। यह DPA कार्ड, खून चढ़वाने से मना करने के आपके हक की हिफाज़त करता है। ज़रूरत पड़ने पर प्राचीन आपको निजी तौर पर मदद देंगे।—नवंबर 2006 की हमारी राज्य सेवकाई का इंसर्ट देखिए।
◼ अब से प्रचारकों को महीने में चलाए जानेवाले हर बाइबल अध्ययन के लिए अध्ययन रिपोर्ट (S-3) देने की कोई ज़रूरत नहीं। लेकिन हाँ, उन्हें हर महीने की प्रचार की रिपोर्ट (S-4) में, एकदम दायीं तरफ के कॉलम में यह लिखना जारी रखना चाहिए कि वे कितने अलग-अलग लोगों के साथ बाइबल अध्ययन चला रहे हैं। अब से S-3 फॉर्म सिर्फ कलीसिया की सभाओं में हाज़िरी रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:
वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडेक्स 2006 —अँग्रेज़ी
एक खुशहाल नई दुनिया में रहना (ट्रैक्ट नं. 15) —चीनी, पुर्तगाली, फारसी, फ्रांसीसी
हमारे प्यारे मरे हुओं के लिए क्या कोई आशा है? (ट्रैक्ट नं. 16) —अरबी, चीनी, पुर्तगाली, फारसी, फ्रांसीसी
गम में डूबे लोगों के लिए खुशी का पैगाम (ट्रैक्ट नं. 20) —चीनी, पुर्तगाली, फारसी, फ्रांसीसी,
बहुत जल्द सारे दुःख दूर होनेवाले हैं! (ट्रैक्ट नं. 27) —चीनी, पुर्तगाली, फारसी, फ्रांसीसी
◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:
चर्चा के लिए बाइबल के विषय —तेलगू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, हिंदी