वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 7/08 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2008
हमारी राज-सेवा—2008
km 7/08 पेज 7

घोषणाएँ

◼ जुलाई और अगस्त: नीचे दिए 32-पेज के ब्रोशरों में से कोई भी दिया जा सकता है: क्या आपको त्रियेक में विश्‍वास करना चाहिए?, क्या परमेश्‍वर वास्तव में हमारी परवाह करता है?, ख़ुदा की राहनुमाई—हमारे लिए फ़िरदौस की राह, जब आपका कोई अपना मर जाए, जीवन का उद्देश्‍य क्या है?—आप इसे कैसे पा सकते हैं?, परमेश्‍वर हमसे क्या माँग करता है?, वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा, संतोष से भरी ज़िंदगी—कैसे हासिल की जा सकती है और सब लोगों के लिए एक किताब। सितंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास यह किताब पहले से है, तो उसे बताइए कि वह इस किताब से कैसे फायदा पा सकता है। इसके लिए कुछ मिनटों में बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन दिखाइए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से उसे ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और जानना चाहते हैं? पेश कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए।

◼ अगस्त का महीना, सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।

◼ सितंबर से सर्किट अध्यक्ष जो जन भाषण देंगे उसका विषय है, “खराई के मार्ग पर चलें।”

◼ अगर कोई प्रचारक खुद-ब-खुद शाखा दफ्तर से साहित्य की गुज़ारिश करता है तो उसे साहित्य नहीं भेजा जाएगा। प्रमुख अध्यक्ष को कलीसिया के साहित्य का ऑर्डर शाखा दफ्तर को भेजने से पहले हर महीने कलीसिया में इसकी घोषणा करवानी चाहिए ताकि प्रचारक साहित्य का काम सँभालनेवाले भाई से किताबों वगैरह की गुज़ारिश कर सकें। कृपया याद रखिए कि कौन-से प्रकाशन ‘स्पेशल रिक्वेस्ट आइटम्स’ के तहत आते हैं।

◼ कलीसियाओं के पास फिलहाल जिन साहित्य और पत्रिकाओं का स्टॉक है, उसकी सालाना इन्वेंट्री अगर हो सके तो 31 अगस्त, 2008 को या उसके बाद जल्द-से-जल्द लेनी चाहिए। यह इन्वेंट्री उसी तरह लेनी चाहिए जिस तरह हर महीने लिट्रेचर कोऑर्डिनेटर साहित्य की गिनती करता है। साहित्य की कुल संख्या लिट्रेचर इन्वेंट्री (S-18) फॉर्म पर लिखनी चाहिए। कलीसिया के पास जो पत्रिकाएँ हैं, उनकी कुल गिनती मैगज़ीन सर्वेन्टस से मिल सकती है। साहित्य और पत्रिकाओं की देखरेख करनेवाली कलीसिया के सचिव की निगरानी में यह इन्वेंट्री ली जानी चाहिए। वह भाई और उसी कलीसिया का प्रमुख अध्यक्ष, दोनों इस फॉर्म पर दस्तखत करेंगे। साहित्य और पत्रिकाओं की देखरेख करनेवाली हर कलीसिया को लिट्रेचर इन्वेंट्री फॉर्म की तीन कॉपियाँ मिलेंगी। कृपया 6 सितंबर तक ओरिजिनल फॉर्म को डाक के ज़रिए शाखा दफ्तर को ज़रूर भेज दीजिए। एक कॉपी अपनी फाइल में रखिए। और तीसरी कॉपी को वर्क-शीट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

◼ बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए माँग ब्रोशर के बदले में, बाइबल सिखाती है किताब का इस्तेमाल करना चाहिए। जब तक कि माँग ब्रोशर का स्टॉक खत्म नहीं हो जाता, तब तक उसे प्रचार में पेश किया जा सकता है।

◼ स्पेशल रिक्वेस्ट फॉर्म फॉर एनुएल आइटम्स्‌ सभी कलीसियाओं को भेजा जा रहा है। जिन कलीसियाओं ने सालाना साहित्य, जैसे 2009 की इयरबुक, कैलेंडर और बाइबल वचनों पर ध्यान दीजिए पुस्तिका का ऑडर अब तक नहीं भेजा है, उन्हें फौरन अपना ऑडर भेज देना चाहिए। जो कलीसियाएँ किंगडम हॉल लिट्रेचर इंवेन्ट्री अरेंजमेंट के तहत आती हैं, उन्हें उस कलीसिया के ज़रिए अपना ऑडर भेजना चाहिए जो एक ही राज्य घर का इस्तेमाल करनेवाली सभी कलीसियाओं के साहित्य की देखरेख का काम सँभालती है। उस कलीसिया के सचिव को ध्यान रखना चाहिए कि उनके साथ की कलीसियाओं में से हरेक के लिए ज़रूरी साहित्य ऑडर किया जाए।

◼ उपलब्ध नए प्रकाशन:

अपनी वक्‍तव्य और शिक्षण क्षमता कैसे सुधारें —बंगला

◼ दोबारा उपलब्ध प्रकाशन:

यहोवा के भजन गाओ (29 गीत) —मराठी

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें