वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/08 पेज 3
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—2008
हमारी राज-सेवा—2008
km 9/08 पेज 3

घोषणाएँ

◼ सितंबर के लिए साहित्य पेशकश: बाइबल असल में क्या सिखाती है? पहली मुलाकात में बाइबल अध्ययन शुरू करने की खास कोशिश कीजिए। अगर घर-मालिक के पास यह किताब पहले से है, तो उसे बताइए कि वह इस किताब से कैसे फायदा पा सकता है। इसके लिए कुछ मिनटों में बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन दिखाइए। अक्टूबर: प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ। अगर कोई दिलचस्पी दिखाता है, तो बाइबल अध्ययन शुरू करने के मकसद से उसे ट्रैक्ट, क्या आप बाइबल के बारे में और ज़्यादा जानना चाहते हैं? पेश कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। नवंबर: बाइबल असल में क्या सिखाती है? बाइबल अध्ययन शुरू करने की पूरी कोशिश कीजिए। दिसंबर: वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा किताब पेश कीजिए। अगर कोई घर-मालिक कहता है कि उसके बच्चे हैं, तो उसे बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब पेश कीजिए।

◼ नवंबर का महीना सहयोगी पायनियर सेवा करने के लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि उसमें पाँच शनिवार-रविवार हैं।

◼ सन्‌ 2009 में स्मारक के मौसम का खास जन भाषण 20 अप्रैल, 2009 से शुरू होनेवाले हफ्ते में दिया जाएगा। भाषण का विषय बाद में बताया जाएगा। जिन कलीसियाओं में उस हफ्ते सर्किट अध्यक्ष का दौरा या कोई सम्मेलन होगा, वहाँ खास भाषण उसके बादवाले हफ्ते में दिया जाएगा। किसी भी कलीसिया में यह भाषण 20 अप्रैल के हफ्ते से पहले नहीं दिया जाना चाहिए।

◼ कलीसियाओं को अब अपने अगले ऑर्डर के साथ वॉच टावर पब्लिकेशन्स इंडैक्स 2008 और सीडी-रॉम पर वॉचटावर लाइब्रेरी—2008 एडिशन (अँग्रेज़ी) के लिए ऑर्डर भेजना शुरू कर देना चाहिए। कृपया ध्यान रखें कि वॉचटावर लाइब्रेरी—2008 एडिशन सिर्फ बपतिस्मा-शुदा प्रचारकों के लिए है और इसे कलीसिया के ज़रिए ही ऑर्डर किया जाना चाहिए।

◼ प्रमुख अध्यक्ष के ठहराए किसी भाई को जून, जुलाई और अगस्त के महीनों के लिए कलीसिया के हिसाब-किताब की लेखा जाँच करनी चाहिए। इस काम के लिए हर बार एक ही भाई का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। फिर अगली बार कलीसिया का हिसाब-किताब पढ़कर सुनाने के बाद, लेखा जाँच किए जाने की घोषणा कीजिए।—कलीसिया के हिसाब-किताब की हिदायतें (S-27) देखिए।

◼ उपलब्ध नया प्रकाशन:

बाइबल कहानियों की मेरी मनपसंद किताब (बड़ी किताब) —पंजाबी

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें