परमेश्वर की सेवा स्कूल की चर्चा
22 फरवरी, 2010 से शुरू होनेवाले हफ्ते में, परमेश्वर की सेवा स्कूल में नीचे दिए सवालों पर चर्चा होगी। स्कूल अध्यक्ष 20 मिनट के लिए 4 जनवरी से 22 फरवरी, 2010 तक के हफ्तों में पेश किए भागों पर हाज़िर लोगों के साथ चर्चा करेगा।
1. क्या अब्राहम का पिता, तेरह मूर्तियों की पूजा करता था? [w04 12/1 पेज 12 पैरा. 2; w01 8/15 पेज 16 पैरा. 8]
2. यहोशू को किन बातों ने यहोशू 24:14, 15 में दर्ज़ बात कहने के लिए उभारा? और इसका हम पर क्या असर होना चाहिए? [w08 5/15 पेज 17-18 पैरा. 4-6]
3. किस मायने में बाल की उपासना करने का तरीका और उसके उपासक, इसराएलियों के लिए काँटे और फँदे बन गए? (न्यायि. 2:3) [w08 2/15 पेज 27 पैरा. 2-3]
4. एहूद ने जिस दिलेरी से तलवार चलायी, उससे हम क्या सीख सकते हैं? (न्यायि. 3:16, 21) [w97 3/15 पेज 31 पैरा. 4]
5. यहोवा ने जिस तरह गिदोन और उसके 300 आदमियों को बचाया, जब हम उसका अध्ययन करते हैं तो हमें किस बात का हौसला मिलता है? (न्यायि. 7:19-22) [w05 7/15 पेज 16 पैरा. 8]
6. यहोवा किस तरह “इसराएल की दुर्दशा को और अधिक न देख सका”? (न्यायि. 10:16, NHT) [cl पेज 254-255 पैरा. 10-11]
7. जब यिप्तह ने मन्नत मानी तब क्या उसके मन में किसी इंसान की बलि चढ़ाने का खयाल था? (न्यायि. 11:30, 31) [w05 1/15 पेज 26 पैरा. 1]
8. क्या शिमशोन की ताकत सचमुच उसके बालों में थी? (न्यायि. 16:18-20) [w05 3/15 पेज 28 पैरा. 5-6]
9. न्यायियों 16:3 के मुताबिक, शिमशोन ने जो कारनामा किया, उसे समझने से हमें क्या फायदा होता है? [w04 10/15 पेज 15-16 पैरा. 7-8]
10. अगर ‘हर व्यक्ति वही करता था, जो उसे ठीक सूझ पड़ता,’ तो क्या इस वजह से देश में चारों तरफ खलबली मची हुई थी? (न्यायि. 17:6) [w05 1/15 पेज 27 पैरा. 7]